Mahasamund Murder: महासमुंद में सामने आए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। घटनास्थल से मिले सबूत और गवाहों से पता चला है कि पिता और बेटे ने मिलकर शराबी बेटे की हत्या कर दी..
Mahasamund Murder: महासमुंद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लभराखुर्द में पिछले दिनो कुएं में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। पिता-भाई ने ही मिलकर हत्या की थी। 9 अप्रैल 2026 को मुर्गी फार्म और जंगल से लगे एनीकट कुंआ में युवक का शव मिला था। मर्ग जांच के दौरान ग्रामीणों सरपंच, कोटवारों से पूछताछ करने पर पता चला कि महेश ध्रुव का बड़ा बेटा सत्यानारायण ध्रुव कई दिनों से गांव में नहीं होना बताया।
मृतक सत्यानारायण के पिता महेश ध्रुव माता आहिल्याबाई, छोटा भाई विधि से संघर्षरत बालक से विधिवत सम्मत पूछताछ कर बयान लिय गया। जो बताए कि मृतक सत्यनाराण ध्रुव, शराब पीने का आदि था और शराब के नशे में अकसर अपने माता-पिता को गाली गलौच करता था, 6 मार्च 2026 मृतक सत्यानारायण ध्रुव, अपनी माता अहिल्या ध्रुव से गाली गलौच कर मारपीट किया। तब विधि से संघर्षरत बालक ने गुस्से में पत्थर के सील से सत्यानारायण ध्रुव पर वार किया, जिससे मृत्यु हो गई।
पिताजी महेश ध्रुव ने घटना को देखा जो सत्यानारायण की मृत्यु हो गया था, तब महेश और उसके छोटे बेटे विधि से संघर्षरत बालक दोनो ने मिलकर घर में रखे बोरी में सत्यानारायण को भरकर अपने मोटर साइकिल सीजी 04 एमयू 1345 में बीच में रखकर कुंआ में पत्थर बांधकर फेंक देना स्वीकार किया। महेश ध्रुव द्वारा साक्ष्य छिपाना अपराध घटित करना पाए जाने से गिरफ्तार किया और बालक को बाल न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत कर विधि सम्मत कार्यवाही की गई है।
सरायपाली शहर के वार्ड-8 शास्त्रीनगर में शनिवार दोपहर पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। बताया जा रहा है कि मृतक अनवर खान के पुत्र की पत्नी का आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था और वह उसी के साथ रह रही थी।
यह मामला पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन है। दंपति का एक बच्चा है, जो अपने पिता के साथ रह रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी राकेश साहू और ताजुद्दीन सहित अन्य संबंधित लोगों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शनिवार को आरोपी पक्ष के लोग बच्चे को लेने के लिए अनवर खान के घर पहुंचे थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बच्चे को लेकर विवाद शुरू हो गया।
अनवर खान के परिवार ने कहा कि मामला न्यायालय में लंबित है, इसलिए कोर्ट के फैसले के आधार पर ही बच्चे को सौंपा जाएगा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ता गया और देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच धारदार हथियारों से हमला होने लगा। इस हमले में अनवर खान (53) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके पुत्र अजहर खान (21) और पुत्री शहनाज (27) सहित एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।