महासमुंद

खुशखबरी: योजनाओं की जानकारी देने के लिए अब हर गांव में बनेगा महिला शक्ति केंद्र

कॉलेज छात्राओं को इस केंद्र से जोड़ा जाएगा, ब्लॉक में वालेंटियरों को मिलेगा प्रशिक्षण, ब्लॉक स्तर पर भी बनेगा एक केंद्र
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2018, 4:39 PM IST
mahila shakti kendra
खुशखबरी: योजनाओं की जानकारी देने के लिए अब हर गांव में बनेगा महिला शक्ति केंद्र

महासमुंद. महिला एवं बाल विकास विभाग महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम और बढ़ाया है। अब महिला उत्थान से जुड़ी योजनाओं की जानकारी महिला शक्ति केंद्र के जरिए महिलाओं की दी जाएगी। आगामी सप्ताह से इस योजना पर क्रियान्वयन शुरू हो जाएगा। जिले के हर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र महिला शक्ति केंद्र का स्वरूप लेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के मुताबिक महिला शक्ति केंद्र में कॉलेज की एनएसएस और एनसीसी की छात्राएं वालेंटियर के रूप में शामिल होंगी। इन्हें ब्लॉक स्तर पर टे्रनिंग भी दी जाएगी।

पहले छात्राओं को महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे गांवों की महिलाओं को बता सकें। प्रथम चरण में हर ब्लॉक से सौ-सौ छात्राओं को वालेंटियर बनाया जा रहा है। जिनको प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी वालेंटियर छात्रों को 6 माह में दो सौ घंटे काम करना पड़ेगा। इसके बदले इन छात्राओं को हर घंटे के हिसाब से 50 रुपए मानदेय भी दिया जाएगा। इसके साथ छात्रों को सामुदायिक और सामाजिक कार्य में सहभागिता के लिए प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस केंद्र के संचालन करने का मकसद सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है।

योजना का क्रियान्वयन ब्लॉक स्तर पर होगा। जिले के पांचों ब्लॉकों में एक-एक ब्लॉक महिला शक्ति केंद्र की स्थापना की जाएगी। इन केंद्रों में कॉलेज की चार फैकल्टी मेंबर रहेंगे, जो महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी के साथ मिलकर छात्रों को योजना के बारे में जानकारी देंगे। ट्रेङ्क्षनग लेने के बाद एनएसएस की इन छात्राओं के साथ गांव की महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं, मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, बैंक मित्र जैसे सहयोगी मिलकर काम करें। गांव-गांव की महिलाओं को योजना की जानकारी दी जाएगी।

महिला एवं बाल विकास की जिला परियोजना अधिकारी एमडी नायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य गांवों में महिला शक्ति केंद्रों की स्थापना की जा रही है। इसके अलावा विकासखंड मुख्यालय पर भी एक महिला शक्ति केंद्र बनाया जाएगा।

Published on: