10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटियों ने थामी कलम, भविष्य बनाएगी सुनहरा

नगरपरिषद दे रही है निशुल्क कोचिंग सभापति की पहल पर शहरी बेटियों को आगे बढाने का अभियान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डूंगरपुर

•

image

Vinay Sompura

•

Updated: 17 Jul 2018, 8:20 PM IST

photo

बेटियों ने थामी कलम, भविष्य बनाएगी सुनहरा

डूंगरपुर - प्रदेश में निकाय की तस्वीर सामने आते ही आमजन के मन में शहर की सफाई,स?क पानी और अन्य आधारभूत सुविधा से जु?ा प्रश्न ख?ा होता है परन्तु राजस्थान की डूंगरपुर निकाय ऐसी निकाय जिसने आधाभूत सुविधाओं के क्षेत्र में राहत बरसाते हुए नवाचारों के बुते सरकार की मंशा को डूंगरपुर की जमीं पर शतप्रतिशत लागू किया है ऐसी कोई भी निकाय नहीं है जहां सरकार की मंशाएं पूरी होना दूर की बात आधारभूत सुविधाएं नहीं मिल पाती है परन्तु डूंगरपुर नगरपरिषद के सभापति के गुप्ता ने कुछ अलग करने की ठानी और पिछ?े और उपेक्षा का दंश झेल रहे डूंगरपुर शहर को आज राजस्थान की छाती पर स्थापित कर दिया है। स्वच्छता,विकास और सौन्दर्य का डंका बजाने के बाद सभापति ने हाल ही में शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में पहला अध्भुत प्रयोग करते हुए शैक्षिक क्रांति का नवाचार लागू किया और एक मुहीम चलायी है। यह मुहीम सीधे तौर पर सरकार की मंशाओं को पूर्ण रूप से अमलीजामा पहनाएंगी और युवा कौशल विकास को सुदृ? संबल मिलेगा नगरपरिषद डूंगरपुर द्वारा चलाये गए अभियान से शहर की बेटियों का भविष्य शिक्षा के संगीत से खिल उठेगा और एक मजबूत भविष्य की परिकल्पना को आधार मिलेगा। नगरपरिषद डूंगरपुर ने प्रदेश में एक अध्भुत और सरकार की मंशा का नवाचार करते हुए शहर की 300 बेटियों को विभिन्न परीक्षाओ के तहत कोचिंग जिम्मा लिया है और नगरपरिषद के सभागार में अनुभवी अध्यापको के साथ निशुल्क कोचिंग देने का कार्य शुरू किया है,ये नवाचार शहरी बेटियों के भविष्य के लिए कोई उत्सव से कम नहीं है।

नगरपरिषद डूंगरपुर के सभापति के.के.गुप्ता ने राजस्थान सरकार की सोच सबका साथ सबका विकास को शहर में लागू करते हुए युवाओ के कौशल विकास के लिए कम्प्यूटर प्रशिक्षण की कक्षाएं शुरू की जिसमे शहर का युवा बेरोजगार निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी आजीविका का साधन बना सके,वही राज्य सरकार द्वारा निकाली गयी अध्यापक पात्रता परीक्षा(रीट) के तहत निकाली गयी भर्ती में शहर के युवाओ को निशुल्क कोचिंग देकर युवाओ के सपनो को पूरा करने में सारथि बनी थी और अध्यापक पात्रता परीक्षा कोचिंग से प्रथम चरण में 20 बेटियों में से 12 का राजकीय सेवाओं में चयन हुआ,वही सरकार द्वारा निकाली गयी विभिन्न परीक्षाओ की तैयारियों को लेकर सभापति गुप्ता ने एक बार फिर दो बेच में निशुल्क कोचिंग शुरू की आज इस कोचिंग से 300 बेटियाँ अपने भविष्य की नींव बना रहे है।

सभापति गुप्ता की मंशा है कि शहर के प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान तत्काल हो,जिसके लिए सभापति हमेशा तत्पर रहते है। शहरी जनता को तीन साल में नगरपरिषद ने कई सौगात दी है जिसमे विकास और पर्यटन तो विशेष है पर प्रदेश की एक ऐसी निकाय जो कौशल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में भी अपना लोहा मनवाने से नहीं चुकती।नगरपरिषद डूंगरपुर ने कौशल विकास में महिलाओ को आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से 8 वार्डो में सिलाई मशीन प्रशिक्षण खोले आज इन सिलाई केन्द्रो पर 200 अधिक महिलाये सिलाई प्रशिक्षण लेकर अपना स्वयं का व्यापार शुरू करने में सक्षम हुई है। नगरपरिषद डूंगरपुर ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना बेटी बचाओ,बेटी प?ाओ योजना में शहर की जरूरतमंद 150 बेटियों को गोद लेते हुए इन बेटियों को शिक्षा से जो?ा है,वही बेटियों को आत्म रक्षा के गुर सीखने के लिए जुडो प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। परिषद् ने कौशल विकास में ही महिलाओ को नृत्य प्रशिक्षण और मेहंदी प्रशिक्षण देने का कार्य भी किया जा रहा है। डूंगरपुर निकाय सरकार के सोच नयी,काम कई के नारे को सार्थक करती है।

----------------------