महासमुंद

लकड़ियां तोड़ने जा रहा हूं कहकर निकला था घर से, दो दिन बाद जंगल में मिली लाश

युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से गावों में सनसनी फैल गई है।

less than 1 minute read
Sep 09, 2018
CRIME NEWS
लकड़ियां तोड़ने जा रहा हूं कहकर निकला था घर से, दो दिन बाद जंगल में मिली लाश

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से गावों में सनसनी फैल गई है। पुलिस घटना स्थल पर जांच पड़ताल कर रही और शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इसे हत्या मान रही है। पुलिस के अनुसार पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले का खुलासा हो पाएगा।

यह घटना महासमुंद के बुंदेली चौकी क्षेत्र के फटियापाली की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फटियापालीके जंगल में एक व्यक्ति की सड़ी-गड़ी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश को देखने पर ऐसा लग रहा है की युवक की हत्या किया गया हो। सुबह ग्रामीणों ने इस लाश को देखा और पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।

पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्ती बिहीपारा बुंदेली के भरतू पिता लोधी दीवान (42) के रूप में की है। पुलिस ने बताया की मृतक ४ सितंबर को फुटू और लकड़ी तोडऩे के लिए जंगल की ओर गया था।जिसके बाद यह घर नहीं लौटा। शनिवार की सुबह मृतक के परिजनों को ग्रामीणों ने जंगल में लाश मिलने की सूचना दी। परिजनों को इस घटना की खबर से रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

फ़िलहाल पोल्स अभी शव की जांच पड़ताल कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए पिथौरा चिकित्सालय भेज दिया है। पुलिस ने बताया फिलहाल पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले का खुलासा हो पायेगा।

Updated on:
09 Sept 2018 11:12 am
Published on:
09 Sept 2018 11:08 am
Also Read
View All
Labour Job Update: छत्तीसगढ़ में अब मजदूरों को काम के लिए सड़कों पर खड़े होने जरुरत नहीं, सीधे फोन पर मिलेगा रोजगार

Weather Update: महासमुंद में धीमे मानसून ने बढ़ाई किसानों की चिंता, 2025 में फिर भी सामान्य से अधिक बारिश दर्ज, फसलों पर असर की आशंका

Government Services: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नहीं लगाना पड़ेगा RTO चक्कर, छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक पहुंची सेवाएं

Chhattisgarh News: बैटरी बैंक बनेगा छत्तीसगढ़, निकेल तांबा और प्लेटिनम के मिले भंडार, बारिश के बाद शुरू होगी ड्रिलिंग

तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी कई समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुई शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता