महासमुंद

शादी में डांस को लेकर हुआ विवाद, आरोपी ने चाकू से मार कर ली युवक की जान, गिरफ्तार

CG Murder Case : पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की हत्या हो गई।

2 min read
शादी में डांस को लेकर हुआ विवाद, आरोपी ने चाकू से मार कर ली युवक की जान, गिरफ्तार
शादी में डांस को लेकर हुआ विवाद, आरोपी ने चाकू से मार कर ली युवक की जान, गिरफ्तार

CG Murder Case : पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की हत्या हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि उसकी चचेरी बहन ने जानकारी दी कि आपके बेटे लकेश्वर को सोनदादर निवासी उत्तम यादव ने सोनदादर पुलिया के पास चाकू मार दिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन पुल के पास पहुंचे। वहां पर लकेश्वर नहीं था। पास में खड़े मनोज चन्द्राकर ने बताया कि आपके बेटे को इलाज के लिए एम्बुलेंस से गुलाल और बिसरु बागबाहरा अस्पताल लेकर गए हैं।

प्रार्थी तत्काल शासकीय अस्पताल आया। अस्पताल में देखा कि उसके बेटे का पेट कट गया था। अतड़ी बाहर आ गई थी और हाथ की कलई भी कट गई थी। अस्पताल में बृजलाल यादव व रामकुमार ने बताया कि लकेश्वर के साथ बृजलाल और रामकुमार तीनों खेत में काम कर साइकिल से गांव आमगांव जा रहे थे। करीब शाम 6 बजे सोनदादर पुलिया के पास ग्राम सोनदादर का उत्तम यादव अपनी बाइक के साथ पुल पर खड़ा था।

वह लकेश्वर को रोका और बोला तू इधर आ। जैसे ही लकेश्वर अपनी साइकिल से उतरा ही था, उतने में उत्तम उसके पास आ गया और अपने हाथ में रखे चाकू से उसके पेट में मारा। लकेश्वर जोर से चिल्लाया और मुझे बोला उत्तम यादव मुझे चाकू मार दिया है। घटना के बाद उत्तम यादव अपनी मोटर साइकिल को लेकर वहां से भाग गया। लकेश्वर को शासकीय अस्पताल बागबाहरा लेकर आए। जहां डॉक्टर ने लकेश्वर को मृत घोषित कर दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बागबाहरा में आरोपी उत्तम कुमार यादव के विरूद्ध अपराध धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

आरोपी उत्तम कुमार यादव पिता गणेश राम यादव (24) सोनदादर थाना बागबाहरा ने पूछताछ में बताया कि एक साल पहले जून 2022 में ग्राम आमगांव शादी में गया था। शादी में डांस करने की बात पर आमगांव के लड़के महेन्द्र, जितेन्द्र, बाबादीन ठाकुर व अन्य लड़कों के साथ लड़ाई हो गई थी। लड़कों ने मेरे साथ मारपीट की थी। मारपीट से आरोपी के मन में बदले की भावना थी। 13 अगस्त को शाम करीब 6 बजे सोनदादर पुल के पास बैठा था।

उसी समय आमगांव निवासी लकेश्वर खड़िया बागबाहरा की तरफ से अपने घर आमगांव जा रहा था। जिसे देखकर रोका और कहा तुम लोग मेरे साथ शादी के दिन मारपीट किए थे। आज मैं तुम्हे जिंदा नहीं छोडूंगा कहकर चाकू से उसके पेट और हाथ पर वार किया। जिससे पेट और हाथ से खून निकलने लगा और वह भागने लगा। चाकू मारने के लिए दौड़ाया, लेकिन वहां पर कुछ लोग आ गए थे। तब वह वहां से बाइक में भाग गया।

Published on:
16 Aug 2023 05:39 pm
Also Read
View All
Labour Job Update: छत्तीसगढ़ में अब मजदूरों को काम के लिए सड़कों पर खड़े होने जरुरत नहीं, सीधे फोन पर मिलेगा रोजगार

Weather Update: महासमुंद में धीमे मानसून ने बढ़ाई किसानों की चिंता, 2025 में फिर भी सामान्य से अधिक बारिश दर्ज, फसलों पर असर की आशंका

Government Services: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नहीं लगाना पड़ेगा RTO चक्कर, छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक पहुंची सेवाएं

Chhattisgarh News: बैटरी बैंक बनेगा छत्तीसगढ़, निकेल तांबा और प्लेटिनम के मिले भंडार, बारिश के बाद शुरू होगी ड्रिलिंग

तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी कई समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुई शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता