महासमुंद

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: इस जिले के 2 हजार किसानों के खाते में नहीं आएंगे सम्मान निधि की राशि, यह है बड़ी वजह

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के 2 हजार से अधिक किसान पीएम सम्मा निधि योजना से वंछित हो गए हैं। आज पीएम मोदी ने देशभर के किसानों के खाते में 20वीं किस्त जारी कर दी..
2 min read
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
पीएम किसान सम्मान निधि योजना (प्रतीकात्मक फोटो)

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त आज जारी की जाएगी। पंजीकृत किसानों में ई-केवायसी नहीं कराने वाले 2008 किसान, सम्मान निधि पाने से वंचित हो जाएंगे। (CG News) कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 1 लाख 42 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें एक लाख 40 हजार किसानों की ई-केवायसी हो गई है। एक लाख 30 हजार सक्रिय किसानों के बैंक खातों में कुल 29 करोड़ 99 लाख रुपए डिजिटल हस्तांतरण किया जाएगा।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: ई-केवायसी कराना जरूरी

इसके लिए कृषि विभाग ने भी तैयारी कर ली है। किसानों को पूर्व में भी कहा गया था ई-केवायसी कराना जरूरी है। इसके बाद भी दो हजार से अधिक किसानों ने ई-केवायसी नहीं कराया है। शनिवार को किसानों के खाते में दो हजार रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। इस समय किसानों को कृषि कार्य के लिए रुपए की आवश्यकता है। दो हजार मिलने से किसानों को राहत मिलेगी। इस साल फरवरी माह में ही 19 वीं किस्त जारी की गई थी।

दिसंबर 2018 से हुई थी शुरुआत

योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष तीन किस्तों में 6 हजार रुपए जारी किए जाते हैं। दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता के रूप में सम्मान निधि दी जाती है। इसकी शुरुआत दिसंबर 2018 से हुई थी। कृषि विभाग के सहायक संचालक परमजीत सिंह कंवर ने बताया कि शनिवार को किसानों के खाते में राशि जारी की जाएगी। 2 हजार से अधिक किसानों ने ई-केवायसी नहीं कराई है। 1 लाख 30 हजार के खातों में राशि आएगी।

बैंक में लगेगी कतार

किसान सम्मान निधि आने के बाद बैंकों में किसानों की भीड़ उमड़ सकती है। वर्तमान में किसानों को खाद की आवश्यकता है। ऐसे में खाद व रासायनिक दवाओं का उपयोग करने के लिए किसान बैंकों में राशि निकालने के लिए उमड़ सकते हैं। जिला सहकारी बैंक में ज्यादा भीड़ उमड़ती है।

शिविर लगाने के बाद भी आगे नहीं आ रहे लोग

दो हजार से अधिक किसानों की ई-केवायसी नहीं हुई है। कुछ किसानों का आधार अपडेट नहीं हुआ है। ई-केवायसी कराने के लिए किसानों से अपील भी की गई थी। इसके बाद भी कई किसानों की ई-केवायसी नहीं हो पाई है। हर बार 2-3 हजार किसान योजना के लाभ से वंचित हो जाते हैं।

Updated on:
02 Aug 2025 03:06 pm
Published on:
02 Aug 2025 03:06 pm