Ration News: किसी परिवार को मिलने वाला 35 किलो चावल मशीन में 20 किलो दिख रहा है, तो किसी के हिस्से में महज 10 किलो दर्ज हो रहा है। कई हितग्राही ऐसे भी हैं, जिनका राशन कार्ड ई-पॉस मशीन में खुल ही नहीं रहा। कुछ कार्ड बंद बता रहे हैं तो कहीं चावल उपलब्ध नहीं होने का संदेश मिल रहा है। शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में ई-पॉस मशीन अपडेट होने के बाद पैदा हुई इन तकनीकी गड़बडिय़ों ने गरीब परिवारों के सामने अपने हक का राशन पाने का संकट खड़ा कर दिया है।