वाहन चेकिंग के दौरान मिला ये ऐसा सामान जिसे देखती ही पुलिस के उड़ गए होश
बसना (अरेकेल). बसना (अरेकेल). छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने जिले में वाहन चेकिंग के निर्देश दिए थे। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को एक कार से 18 किलो गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्ट एक्ट की धारा 20 ख के तहत अपराध दर्ज किया है।यह मामला सुरंगी नाला बसना के पास की है।
क्राइम प्रभारी सुभाष पवार ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने जिले में सघन वाहन चेकिंग के निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य में सुरंगी नाले के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी सामने से आ रही मारुति वैन सीजी 12 एन 0425 को रोक कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 18 किलो टीम ने कार से गांजा बरामद किया।
पुलिस ने जब्त गांजे की कीमत 60 हजार रुपए आंकी गई है। कार में गांजा तस्करी कर रहे बुधवारी बाजार, थाना रामपुर के भरत लाल चंद्रा पिता कार्तिक चंद्रा (58) एवं ग्राम घोड़देवा थाना बांकी मोंगरा जिला कोरबा के गूंडुल साहू पिता जगेश्वर (38) को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में थाना बसना प्रभारी अशोक यादव, हेमलाल नाग, प्रआ. जनकराम उराव, आ. डिग्रीलाल नंद, हेमंत नायक, रमाकांत साहू, ललित यादव, युगल पटेल, अनिल मांझी, संदीप भोई शामिल थे।
हाल में महासमुंद जिले के सरायपाली के ग्राम बालसी पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बुलेट व मोपेड में गांजा तस्करी करते हुए तीन युवकों को पकड़ा था । सरायपाली थाना प्रभारी ने बताया कि बालसी पेट्रोल पंप के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
इस दौरान ओडिशा की ओर से गांजा लेकर आ रही सीजी 13 एन 7500 बुलेट एवं बिना नंबर की मोपेड को पुलिस ने रोका। पुलिस को देखकर एक युवक मोपेड से कूदकर भाग गया। टीम ने बुलेट व मोपेड की तलाशी ली। इस दौरान टीम को बुलेट से 6 एवं मोपेड से 5 किलो गांजा बरामद हुआ।