महासमुंद

राशनकार्डों की जांच शुरू..! अब 18 वर्ष से अधिक आयु की महिला होंगी परिवार की मुखिया, सशक्तिकरण की दिशा में कदम

CG Ration Card: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अब 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिला सदस्य राशन कार्ड के लिए परिवार की मुखिया होंगी।

2 min read
राशनकार्डों की जांच शुरू..! अब 18 वर्ष से अधिक आयु की महिला होंगी परिवार की मुखिया, सशक्तिकरण की दिशा में कदम(photo-patrika)

CG Ration Card: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अब 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिला सदस्य राशन कार्ड के लिए परिवार की मुखिया होंगी। वहीं 18 वर्ष से कम आयु की कोई महिला सदस्य हो तो राशनकार्ड में वरिष्ठ पुरुष परिवार का मुखिया होगा। वर्तमान में 5774 राशनकार्ड में पुरुष मुािया हैं।

CG Ration Card: सशक्तिकरण का प्रयास

इन कार्डों में महिला सदस्य की उम्र 18 या उससे अधिक होने पर उन कार्डों में पुरुष मुखिया के स्थान पर महिला को मुखिया में परिवर्तित किया जाएगा। इसके लिए तैयारी प्रारंभ हो गई है। नगरीय निकाय क्षेत्र महासमुंद में 218, तुमगांव 59, बागबाहरा 135, पिथौरा 39, बसना 83, सरायपाली में 112 कुल 649 और ग्रामीण क्षेत्रों में महासमुंद में 1 हजार, बागबाहरा 1060, पिथौरा 1100, बसना 1067, सरायपाली 878 कार्डों में पुरुष मुखिया हैं।

राशनकार्डों में मुखिया संशोधन के लिए अपने क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत, स्थानीय निकायों के माध्यम से नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला खाद्य अधिकारी ने सीईओ व सीएमओ को पत्र लिखा है। खाद्य अधिकारी अजय यादव ने बताया कि जिले में 5774 राशनकार्डों में मुािया पुरुष हैं। पुरुष मखिया वाले राशनकार्डों का परीक्षण किया जाना है।

ये है प्रावधान

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियत 2013 की धारा 13 और छत्तीसगढ़ खाद्य और पोषण सुरक्षा अधिनियम 2012 की धारा 17(२) में उल्लेखित प्रावधान के अनुसार राशनकार्ड के लिए प्रत्येक पात्र परिवार में सबसे वरिष्ठ महिला सदस्य परिवार की मुखिया होगी। धारा 17 (२) के अनुसार जहां महिला 18 वर्ष से अधिक आयु की महिला न हो तो पुरुष मुखिया होगा।

ई-केवायसी नहीं हो पाई पूरी

राशनकार्ड के सदस्यों की ई-केवायसी अब तक पूर्ण नहीं हो पाई है। 11 लाख सदस्यों का ई-केवायसी का लक्ष्य है। अभी भी एक लाख से ज्यादा लोगों का ई-केवायसी नहीं हो पाई है। शिविर के बाद भी लोग आगे नहीं आ रहे हैं। बार-बार तिथि बढ़ाने के बाद भी लोग रुचि नहीं ले रहे हैं।

महिला सदस्य को मुखिया बनाने के लिए प्रक्रिया चलेगी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ाना देने के लिए उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है। जिससे महिलाओं की समाज में भागीदारी बढ़े। वरिष्ठ महिला मुखिया के नाम से कार्ड दर्ज किया जाएगा।

Published on:
11 Oct 2025 05:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर