
महासमुंद. कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन के दौरान राज्य फल एवं सब्जी की घर पहुंच सेवा देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वेब पोर्टल बनाया गया है।
वेब पोर्टल में विक्रेता ग्राहक तथा होम डिलीवरी के लिए इच्छुक व्यक्ति अपने कंप्यूटर लैपटॉप अथवा मोबाइल फोन से वेबसाइट में जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए विक्रेता द्वारा स्वयं का पंजीयन, डिलीवरी बॉय का पंजीयन एवं प्रतिदिन फल सब्जी के दर , भंडार की प्रविष्टि अनिवार्य है। इसी तरह ग्राहक के द्वारा किया जाने वाला कार्य संपन्न उपरांत फल एवं सब्जी का ऑर्डर किया जा सकेगा। वर्तमान में प्राप्त का भुगतान अथवा विक्रेता के पास उपलब्ध ही किया जा सकेगा।
भुगतान के लिए पोर्टल में लिंक प्रदान नहीं किया गया है। उपरोक्त सेवाएं जिले के समस्त नगरी निकायों के लिए उपलब्ध है। जिले में कुल 563 ग्राहक अथवा 71 विक्रेताओं द्वारा पंजीयन कर लिया गया है।
नगर पालिका सरायपाली में विक्रेता जोगेंद्र फूड एंड के द्वारा पंजीयन करवाया गया है। जिसके बाद 4 ग्राहकों व होम डिलीवरी की गई। उसमें कुणाल दुदावत , शिरसागर नायक, वेद प्रकाश चौधरी राम रामेश्वर यादव आदि ग्राहकों द्वारा सामग्री प्राप्त कर भुगतान किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों को आग्रह किया गया है कि उनके द्वारा अपने घर में सुरक्षित होकर उपरोक्त सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें। जिससे सोशल डिस्टेंसिंग एवं अन्य प्रशासनिक नियमों का पालन हो सके।