
महासमुंद। Mahasamund road accident : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक यात्री बस ने 17 मवेशियों को रौंद डाला। गंभीर रूप से घायल भी की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।
Mahasamund road accident : बता दें कि हादसा नेशनल हाइवे 53 में हुआ है। घटना तुमगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार महेंद्र ट्रेवल्स की बस यात्रियों को लेकर सरायपाली से रायपुर जा रही थी। इस दौरान सड़क पर बैठे 17 मवेशियों पर बस चढ़ा दी। खबर है कि 17 मवेशियों की मौत हो गई है।
Mahasamund road accident : हादसे के बाद आरोपी बस ड्राइवर मौके से गायब हो गया। इधर एक साथ 17 मवेशियों की लाश देखकर यात्रियों में खलबली मच गई। मौके पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। तुमगांव पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने यात्रियों को दूसरे बस से रवाना किया। इधर इस हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। फिलहाल पुलिस आरोपी बस ड्राइवर की खोजबीन में जुट गई है।