सेक्स रैकेट भंडाफोड़: रायपुर और कोलकाता से बुलावे पर आते थे लड़कियां, संदिग्ध स्थिति में हुई गिरफ़्तारी।
महासमुंद। छत्तीसगढ़ में देह व्यापार का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के महासमुंद जिले से एक सेक्स रैकेट भंडाफोड़ होने की खबर सामने आई है। जिला पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए देह व्यापार में संलिप्त पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। तुमगांव पुलिस सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक तुमगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक घर में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। व्यापार कर रहे पांचों महिला पहले भी रैकेट चलाते रंगे हाथ पकड़ा चुके है जिसके बाद सभी को जेल भी हुई थी। पांचो आरोपियों में से एक तुमगांव, तीन रायपुर (तिल्दा) और एक कलकत्ता की रहने वाली है।
मामले में तुमगांव थाना प्रभारी प्रदीप मिंज का कहना है क्षेत्र में लगातार देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद आज उसी आधार पर छापेमार कार्रवाई की गई है। जहाँ से पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए महिलाएं रायपुर, कलकत्ता और तुमगांव की रहने वाली है। पुलिस ने कार्रवाही करते हुए सभी महिलाओं के खिलाफ धारा 151 के तहत अपराध दर्ज कर आगे पूरे मामले की जांच कर रही है।
Click & Read More Chhattisgarh News.