महासमुंद

होली पर्व पर पांच दिन तक बंद रहेगा शहर का सब्जी बाजार, बसों के भी थम जायेंगे पहिये

CG News: होली के पहले ही सब्जी का स्टाक लोगों ने रख लिया है। संतोष चंद्राकर ने बताया कि वर्तमान में सब्जी की आवक अच्छी है। सब्जियों के रेट भी सामान्य हैं।

2 min read
Mar 02, 2026

CG News: होली पर्व पर सब्जी बाजार आज से पांच दिन तक बंद रहेगा। सोमवार, मंगलवार और बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को सब्जी नहीं मिलेगी। शनिवार को ही सब्जी बाजार खुलेगा। सब्जी व्यवसाय संघ ने यह निर्णय लिया है। सब्जी व्यवसाय संघ के संतोष चंद्राकर ने बताया कि होली पर्व पर लोग अवकाश में रहते हैं, इसके अलावा सब्जी की आवक के लिए परिवहन भी बंद रहता है। इस कारण तीन दिन सब्जी दुकाने बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि होली पर्व को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रतिवर्ष होली पर्व पर बंद ही रहता है।

हालाकि ज्यादातर लोग होली के पहले ही सब्जी का स्टाक लोगों ने रख लिया है। संतोष चंद्राकर ने बताया कि वर्तमान में सब्जी की आवक अच्छी है। सब्जियों के रेट भी सामान्य हैं। लोग खरीदारी के लिए भी आगे आ रही है। वर्तमान में टमाटर 10 रुपए किलो, गोभी 40 रुपए किलो, भिंडी 80 रुपए किलो, सेमी 20 रुपए किलो में बिक्री हो रही है।

वहीं मटर 30 रुपए किलो में बिक्री हो रहा है। सब्जी बाजार बंद रहने से लोगों को दिक्कत हो सकती है। हालाकि शहर में विभिन्न जगहों पर दुकान संचालन होने से लोगों को राहत है। संतोष चंद्राकर ने बताया कि बाजार भी सूचना चस्पा कर दी गई है। जिससे लोग सब्जी एक दिन पूर्व ही खरीद सकें। थोक बाजार बंद रहने से सब्जी बेचने वाले भी थोक में नहीं खरीद पाएंगे। जिनके पास स्टॉक बचा हुआ है, वहीं दुकानदार सब्जी बेच सकेंगे।

हर साल होली पर्व पर चार से पांच दिन तक सब्जी बाजार बंद किया जाता है। होलिका दहन का पर्व 2 मार्च को मनाया जाएगा और होली का पर्व चार मार्च को मनाया जाएगा। इसके अलावा होली के दूसरे दिन भी लोग जमकर रंग गुलाल उड़ाते हैं। इस कारण बाजार बंद रहेगा। सब्जी व्यवसाय संघ के संतोष चंद्राकर ने बताया कि प्रतिवर्ष सब्जी बाजार होली पर्व पर बंद रहता है। इस वर्ष भी होलिका दहन और होली के बीच एक दिन अंतर होने से अवधि बढ़ गई है।

यात्री बसों का भी रहेगा टोटा

होली पर्व के दिन यात्री बसों का परिचालन नहीं होगा। ड्राइवरों के अवकाश में रहने से बसों के पहिए थमे रहेंगे। होली के दूसरे दिन भी यात्री बसों का टोटा रहेगा। लगभग आधी बसें ही चलेंगी। होली पर्व पर चालक अवकाश में रहते हैं, इस कारण बसें नहीं चलेंगी। होली के दूसरे दिन ही लगभग आधी बसें ही चलेंगी। सोमवार की शाम से ही बसों के पहिए थमने शुरू हो जाएंगे। यात्री बसों में भी खचाखच भीड़ रहने की उम्मीद है। लोग अपने-अपने गन्तव्य तक पहुंचने के लिए भीड़ में भी जद्दोजहद करते रहे। वहीं शहर के रेलवे स्टेशन में भी लोगों की भीड़ रहने की उम्मीद है।

Updated on:
02 Mar 2026 05:26 pm
Published on:
02 Mar 2026 05:25 pm
Also Read
View All