18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ाया सरपंच, इधर बीईओ भी गिरफ्तार

CG News: सरपंच के खिलाफ शिकायत की जांच एंटी करप्शन ने की और बातचीत के सबूत जुटाये। जब शिकायत सही पायी गयी तो रायपुर ACB की टीम ने 15 सदस्यों की एक टीम बनायीं और महासमुंद पहुंचे।

2 min read
Google source verification
CG News: 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ाया सरपंच, इधर बीईओ भी गिरफ्तार

1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ाया सरपंच (Photo Patrika )

CG News: एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत बेमचा के सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी सरपंच निर्माण कार्य के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने के एवज में मोटी रकम की मांग कर रहा था। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी को बेमचा की इंदिरा कॉलोनी स्थित अपनी भूमि पर निर्माण कार्य करवाना था।

पूर्व सरपंच द्वारा पहले ही एनओसी जारी की जा चुकी थी, लेकिन वर्तमान सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर ने पुरानी अनुमति को निरस्त कर दिया और नई एनओसी के बदले 4 लाख रुपए की मांग की। सौदेबाजी के बाद मामला 3.80 लाख रुपए में तय हुआ, जिसमें से आरोपी 50 हजार रुपए पहले ही ले चुका था। शेष राशि के लिए प्रार्थी को लगातार परेशान किया जा रहा था। शिकायत के आधार पर एसीबी ने जाल बिछाया और सरपंच को एक लाख रुपए की किस्त लेते हुए धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

रायपुर से पहुंची टीम

सरपंच के खिलाफ शिकायत की जांच एंटी करप्शन ने की और बातचीत के सबूत जुटाये। जब शिकायत सही पायी गयी तो रायपुर ACB की टीम ने 15 सदस्यों की एक टीम बनायीं और महासमुंद पहुंचे।

इसके बाद प्रार्थी के साथ मिलकर ट्रैप लगाते हुए महासमुंद के कचहरी चौक पर रिश्वत की दूसरी किश्त की राशि 1 लाख रुपये राशि लेते हुए सरपंच देवेंद्र चंद्राकर को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी सरपंच को गिरफ्तार कर पुलिस कंट्रोल रूम महासमुंद लाया गया और बाद उसे रायपुर ले जाया गया. आरोपी सरपंच को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत महासमुंद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

दस हजार की रिश्वत लेते बीईओ गिरफ्तार

रायगढ़ में एसीबी बिलासपुर की टीम ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला में पदस्थ खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र जांगड़े को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में सहयोगी संकुल समन्वयक संजय चौहान को भी हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि बीईओ ने दो शिक्षकों का रुका हुआ मेडिकल अवकाश का वेतन जारी करने के एवज में 5-5 हजार रुपए की मांग की थी।

शिक्षक निरंजन बरिहा की शिकायत पर एसीबी ने जाल बिछाकर बीईओ कार्यालय में दबिश दी और दराज से रिश्वत की रकम बरामद की। आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।