महासमुंद

CG News: छत्तीसगढ़ के इस किसान के बगीचे में है आम का अनोखा पेड़, गर्मी हो या सर्दी, तीन बार फलता है आम

Sep 20, 2025
CG News: छत्तीसगढ़ के इस किसान के बगीचे में है आम का अनोखा पेड़, गर्मी हो या सर्दी, तीन बार फलता है आम
आम का अनोखा पेड़ (Photo Patrika)

CG News: महासमुंद शहर से 15 किमी की दूरी पर स्थिति बिरकोनी में एक ग्रामीण के बगीचे में आम का पेड़ है। यह आम का पेड़ साल में तीन बार फलता है। गर्मी के सीजन के अलावा घर के लोग तीनाें सीजन में आम का मजा ले रहे हैं।

किसान दामोदर चंद्राकर ने बगीचे में यह आम का पेड़ है। जो साल में तीन बार आम का फल आता है। साल भर में तीन बार पेड़ पर बौर भी देखने को मिलते हैं। आम को कच्चे में तोड़ने पर यह आम आचार बनाने के काम भी आ जाता है और पक जाने के बाद यह आम मीठा है। इस आम के पेड़ को देखकर गांव के अन्य किसानों में भी इस आम को लेकर जिज्ञासा बढ़ गई है।

दामोदर चंद्राकर ने बताया कि यह आम का पेड़ उन्होंने एक नर्सरी से लेकर आए थे और इसका देखभाल किया और अब आम हर सीजन में खाने को मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में किसानों की आर्थिक मजबूती का जरिया बनेगा और आम का उत्पादन भी बढ़ेगा।

कृषि विज्ञान केंद्र के उद्यानकी विभाग के साकेत दुबे ने बताया कि आम के साल में तीन बार उत्पादन होने की जानकारी नहीं है। ऐसा कोई पेड़ है तो जानकारी ली जाएगी। पेड़ के किस्म के बारे में जानने का प्रयास किया जाएगा। जिससे आम का अच्छा उत्पादन हो सके। इसका अवलोकन करेंगे।

Updated on:
20 Sept 2025 01:58 pm
Published on:
20 Sept 2025 01:58 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh Monsoon 2026: महासमुंद की खुशखबरी- ट्रिपल सिस्टम से मानसून कोटा पूरा, केशवा जलाशय 6 साल बाद ओवरफ्लो की राह पर

सांपों का ‘साइलेंट अटैक’, किसी को सोते समय तो किसी को काम करते हुए काटा, महासमुंद में 50 से अधिक सर्पदंश के मामले

Chhattisgarh News: पनीर के बाद अब मिठाइयों पर नजर, रक्षाबंधन पर पहले बिकेगी, फिर 14 दिन बाद खुलेगा शुद्धता का राज!

कहां से आ रहा पनीर, कहां जा रहा? ऐसे खुलेगा एनालॉग पनीर के नेटवर्क का राज, महासमुंद में सप्लाई चेन तोड़ने की तैयारी

गैस संकट से जूझ रहा महासमुंद, एजेंसियों के बाहर खाली सिलेंडर लेकर लग रही कतार, गांवों में फिर जले मिट्टी के चूल्हे