महासमुंद

Mahasamund News: कबाड़ के जुगाड़ से बनाई अनोखी बाइक, 50 किमी का माइलेज

Mahasamund news: वाहनों के अनुपयोगी और कबाड़ हो चुके पुर्जों को जोड़कर युवक ने नया बाइक बना दिया। जिसकी चर्चा पूरे शहर में जोर-शोर से हो रही है..

2 min read
कबाड़ के जुगाड़ से बनाई अनोखी बाइक ( Photo - Patrika )

Mahasamund News: महासमुंद जिले के सरायपाली वार्ड-6 स्थित इस्लाम मोहल्ला के एक मोटरसाइकिल मिस्त्री ने अपनी प्रतिभा और जुगाड़ तकनीक का अनोखा उदाहरण पेश किया है। ( CG News) उन्होंने वाहनों के अनुपयोगी और कबाड़ हो चुके पुर्जों को जोडकऱ एक ऐसी बाइक तैयार की है, जो न केवल आकर्षक दिखती है, बल्कि लगभग 50 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज भी देती है।

Mahasamund News: राजदूत बाइक जैसी आवाज

इस नवाचार ने स्थानीय लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है और हर कोई इस अनोखी बाइक को देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहा है। मिस्त्री द्वारा तैयार की गई इस बाइक की खासियत यह है कि इसमें कई अलग-अलग कंपनियों और मॉडलों के पुर्जों का उपयोग किया गया है। इसकी आवाज पुरानी राजदूत बाइक जैसी सुनाई देती है, ऊंचाई लूना जैसी है और माइलेज प्लेटिना की तरह बेहतर बताया जा रहा है।

एक ही वाहन में कई वाहनों के गुणों का समावेश कर इसे एक नया और अनोखा रूप दिया गया है। मिस्त्री जोहन यादव ने बताया कि वे पेशे से गेस वेल्डिंग का काम करते हैं और अपनी दुकान पर रोजाना विभिन्न प्रकार के खराब या पुराने वाहन आते हैं। इन वाहनों से निकलने वाले अनुपयोगी पुर्जों को वे फेंकने के बजाय संभालकर रखते हैं और खाली समय में उनसे कुछ नया बनाने का प्रयास करते हैं।

10 वाहन तैयार कर चुके हैं जोहन यादव

मिस्त्री का कहना है कि वे अब तक लगभग 10 ऐसी गाडिय़ां तैयार कर चुके हैं, जो पूरी तरह से कबाड़ सामग्री से बनाई गई हैं। उनका उद्देश्य केवल नई चीज बनाना ही नहीं, बल्कि बेकार हो चुके संसाधनों का सही उपयोग करना भी है। उन्होंने यह भी बताया कि इन गाडिय़ों का उपयोग वे खुद दैनिक कामों के लिए करते हैं और इनके प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। इस अनोखे प्रयोग के बाद अब उनका अगला लक्ष्य एक कार बनाने का है।

इसके लिए वे नए और पुराने पुर्जों को एकत्र कर रहे हैं और अपने स्तर पर डिजाइन तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार बनाने का यह उनका पहला प्रयास है और इसके लिए वे लगातार मेहनत कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि वे अपने इस प्रयास में सफल होते हैं तो यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात होगी। उनकी यह पहल न केवल नवाचार को बढ़ावा देती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि सीमित संसाधनों में भी कुछ नया और उपयोगी बनाया जा सकता है।

अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि उनका यह कार बनाने का सपना कब और कैसे साकार होता है। ऐसी प्रतिभाओं को अवसर मिलना चाहिए, जिससे नवाचार कर सकें और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। इसके अलावा नई तकनीक और खुद का ब्रांड बना सकें, जिससे आय बढ़ सके।

10 मोटर साइकिल के पुर्जों का किया उपयोग

इसी सोच के चलते उन्होंने इस विशेष बाइक का निर्माण किया। उन्होंने बताया कि इस बाइक में स्कूटी के चक्के, बुलेट का साइलेंसर, बॉक्सर का इंजन, कमांडर के हिस्सों से तैयार साइड फ्रेम और लूना की सीट का उपयोग किया गया है। इस तरह एक ही वाहन में करीब 10 से अधिक अलग-अलग मोटरसाइकिलों के पुर्जों का इस्तेमाल किया गया है। यही वजह है कि यह बाइक देखने में बिल्कुल अलग और आकर्षक लगती है।

Published on:
27 Apr 2026 06:07 pm
Also Read
View All