23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां के सामने छोटे भाई ने बड़े भाई को जलाया जिंदा! जमीन के झगड़े में बना जलता कत्ल, गांव में दहशत का माहौल

CG Murder News: महासमुंद के आमगांव में जमीन विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने बड़े भाई को कमरे में बंद कर जिंदा जला दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

2 min read
Google source verification
मां के सामने छोटे भाई ने बड़े भाई को जलाया जिंदा, जमीन के झगड़े में बना जलता कत्ल, गांव में दहशत का माहौल(photo-patrika)

मां के सामने छोटे भाई ने बड़े भाई को जलाया जिंदा, जमीन के झगड़े में बना जलता कत्ल, गांव में दहशत का माहौल(photo-patrika)

CG Murder News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के ग्राम आमगांव में पारिवारिक विवाद ने ऐसा भयावह रूप ले लिया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जमीन बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार शाम खूनी संघर्ष में बदल गया, जब छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को कमरे में बंद कर जिंदा जला दिया। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।

CG Murder News: रायपुर से गांव पहुंचा था मृतक

पुलिस के अनुसार, रायपुर निवासी 38 वर्षीय कृष्णकांत दुबे अपनी कथित पत्नी मालती साहू के साथ अपने पैतृक गांव आमगांव पहुंचा था। यहां उसकी मां तीरथबाई और छोटा भाई दौलत दुबे रहते हैं, जो परिवार की जमीन की देखरेख करते हैं। लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था।

बातचीत से शुरू हुआ विवाद, हिंसा में बदला

मंगलवार शाम कृष्णकांत ने घर पहुंचते ही जमीन बंटवारे की बात छेड़ी, जिस पर छोटे भाई दौलत ने फिलहाल चर्चा से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया। गुस्से में आकर कृष्णकांत ने डंडे से दौलत पर हमला कर दिया।

हंसिए से वार, फिर कमरे में किया बंद

हमले के जवाब में दौलत ने हंसिए से कृष्णकांत पर वार किया। इसके बाद उसने घायल अवस्था में उसे धान और महुआ से भरे कमरे में धकेल दिया और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने दुकान से पेट्रोल लाकर कमरे में आग लगा दी, जिससे अंदर फंसे कृष्णकांत की जिंदा जलकर मौत हो गई।

मां और महिला के सामने हुई वारदात

घटना के समय मृतक की मां तीरथबाई और साथ आई महिला मालती साहू मौके पर मौजूद थीं। दोनों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटों के कारण कुछ नहीं कर सकीं। आसपास के लोगों को भी मदद के लिए बुलाया गया, लेकिन कोई आगे नहीं आया, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। सूचना मिलते ही बागबाहरा पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 70 प्रतिशत जली अवस्था में शव को कमरे से बाहर निकाला। पुलिस ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी।

आरोपी हिरासत में, हत्या का मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी दौलत दुबे को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।