महासमुंद

CG News: स्कूल में शिक्षिका को रील देखना पड़ा महंगा, शिक्षा विभाग ने की यह बड़ी कार्रवाई

CG News: बच्चों का पाठ्यक्रम समय पर पूरा नहीं हो पा रहा था, जिससे पालक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित थे। इस मामले की शिकायत ग्रामीणों और पालकों द्वारा पहले भी उच्च अधिकारियों से की गई थी।

less than 1 minute read
Mar 12, 2026

CG News: महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक अंतर्गत सिंगबहाल के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षिका कंचन भोई को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए आंदोलन और स्कूल में ताला बंदी की खबर प्रसारित होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है।

ग्रामीणों और पालकों ने आरोप लगाया था कि शिक्षिका कंचन भोई स्कूल समय में बच्चों को पढ़ाने के बजाय मोबाइल देखने में व्यस्त रहती हैं। इसके कारण बच्चों का पाठ्यक्रम समय पर पूरा नहीं हो पा रहा था, जिससे पालक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित थे। इस मामले की शिकायत ग्रामीणों और पालकों द्वारा पहले भी उच्च अधिकारियों से की गई थी।

मामले से नाराज ग्रामीणों और पालकों ने स्कूल में ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया था। इस घटना की खबर प्रमुखता से सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए शिक्षिका कंचन भोई का स्थानांतरण सूखापाली के शासकीय प्राथमिक शाला में कर दिया है। बताया जा रहा है कि सरायपाली ब्लॉक शिक्षा कार्यालय द्वारा यह आदेश जारी किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से उन्हें राहत मिली है और अब स्कूल में बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से चलने की उम्मीद है।

Published on:
12 Mar 2026 04:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर