
महोबा. जनपद में एक व्यक्ति ने ऐसा काम किया कि लोगों की आंखे फटी की फटी रह गई। एक व्यक्ति ने अपनी पहली पत्नी होने के वाबजूद भी कोर्ट मैरिज के माध्यम से दूसरी शादी कर ली। जब इसकी जानकारी किसी तरह पहली पत्नी को लगी कि उसके पति ने कोर्ट मैरिज के माध्यम से दूसरी शादी कर ली है पहले तो उसको भरोसा ही नहीं हुआ कि उसके पति ने ऐसा काम कर दिया। इससे पहले भी एक मामला न्यायालय में चल रहा है।
पांच साल पहले हुई थी शादी
चरखारी कोतवाली क्षेत्र के अठकौहा गांव निवासी कम्मे ने अपनी पुत्री 25 वर्षीय पार्वती की शादी 6 साल पहले पलका गांव निवासी मूलचंद्र के साथ कराई थी। बताया जा रहा है कि उसका पति बीते पांच साल से पत्नी से अलग रह रहा था। उनकी पांच साल की एक बच्ची भी है। एक मामला न्यायालय में पहले से भी चल रहा है। पार्वती माता पिता के साथ फरीदाबाद में मजदूरी करती है। उधर आरोप है कि मूलचंद्र ने कुछ दिन पहले दूसरी शादी कर ली है। किसी तरह इसकी भनक पार्वती को लगी तो उसने सूचना पुलिस को दी। एसएचओ विक्रमाजीत सिंह ने बता है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
पहली पत्नी होते हुए की दूसरी शादी
जनपद में एक व्यक्ति ने पहली पत्नी होते हुए दूसरी शादी कर ली। जब इसकी खबर उसकी पत्नि और घर वालों को लगी तो सभी लोग एक दम चौकन्ने रह गए। इस पर उस व्यक्ति की पहली पत्नी ऐसी भड़की कि उसने किसी से कुछ भी कहा सुनी नहीं की और सीधे जनपद के थाने में जा पहुंची। लोगों ने बहुत रोका लेकिन उसने किसी की भी कोई बात नहीं सुनी। थाने में पहुंचकर उसने पुलिस को पूरी घटना बता दी और कार्रवाई की मांग की। जैसे ही पुलिस ने इस घटना के बारे में सुना तो वह भी सुनकर सन्न से रह गए। पुलिस ने भी जल्दी ही उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है और जांच पड़ताल की कार्रवाई शुरू कर दी है।