महोबा

Breaking News : करंट लगने से गर्भवती महिला की हुई मौत, मचा कोहराम

जनपद में एक गर्भवती महिला की अचानक करंट लगने मौत हो गई।

2 min read
Jun 13, 2018
a pregnant woman death in mahoba up
Breaking News : करंट लगने से गर्भवती महिला की हुई मौत, मचा कोहराम

महोबा. जनपद में एक गर्भवती महिला की अचानक करंट लगने मौत हो गई। जब महिला कूलर में पानी भर रही थी तब उसको एक जोरदार अचानक करंट लगा। जैसे ही परजनों ने देखा कि उसे जोर से करंट लगा है तो वह उसे जिला चिकित्सालय लेकर गए वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज भी शुरू कर दिया था लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत दो गई। बताया जा रहा कि महिला गर्भवती है।

परिजनों में कोहराम मच गया

जनपद में एक गर्भवती महिला को कूलर में पानी भरते समय अचानक करंट लगा जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। उसे घायल अवस्था में परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन उसकी इलाज के दौरान ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

महिला गर्भवती भी थी

थाना क्षेत्र के नटर्रा गांव की निवासी 30 वर्षीय सुमन पत्नी गयादीन शाम के समय कूलर में पानी भर रही थी। तभी उसी दौरान कूलर में अचानक तेज करंट उतर आया और महिला इसकी चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। यह देखकर पास में मौजूद परिजनों में हड़कंप मच गया। शोरगुल सुनकर पड़ोसी भी मौके पर एकत्र हो गए। आनन-फानन महिला को प्राइवेट अस्पताल लाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में खासा कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि महिला गर्भवती भी थी। करंट लगने से गर्भवती महिला के साथ उसके पेट में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई।

Published on:
13 Jun 2018 10:13 pm