अखिलेश यादव पर भी किया तंज।
महोबा. प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यागों को उपकरण वितरित करने के उद्देश्य को लेकर सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर रविवार को पहली बार महोबा पहुंचे। इस दौरान केबिनेट मंत्री ने पत्रकार वार्ता करते हुए सपा और बसपा सुप्रीमों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम कुर्सी की चाहत में अखिलेश राष्ट्रपति शासन की मांग कर रहे हैं और मायावती बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अपनी रजिस्ट्री समझ रही हैं।
सरकार किसानों के हित में तमाम योजनाएं लेकर आई है
बुंदेलखंड के महोबा जिले में शासन की प्राथमिकता में दिव्यांगों को तमाम जरूरी उपकरण देने को लेकर प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर महोबा पहुंचे। अपने दो दिवसीय दौरे पर महोबा आये मंत्री ने विरमा भवन में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों का ेलेकर बैठक की। उन्होंने पत्रकारवार्ता कर अपने दो दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की स्थिति ओलावृष्टि ,अतिवृष्टि ओर सूखा के चलते लगातार खराब होती चली गयी है। सरकार किसानों के हित में तमाम योजनाएं लेकर आई है।
सरकार बेहद गंभीर है
मंत्री ने उन्नाव रेप कांड को लेकर कहा कि सरकार बेहद गंभीर है। सबसे पहले एसआईटी का गठन किया गया और हाईकोर्ट के आदेश से पहले ही सीबीआई को जांच सौप दी। मगर उन्नाव गैंगरेप कांड के बाद तमाम विरोधी दल गलत राजनीति कर रहे हंै। कोई सरकार नहीं चाहती कि उसके राज में लॉ इन ऑर्डर खऱाब हो छवि धूमिल हो। मगर विपक्ष के लोग धारणा बना लिए हैं कि सिफ विरोध बताएंगे।
अखिलेश जल्द चुनाव चाहते हैं
उन्होंने पूर्व सीएम अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के ट्वीट पर चुटकी लेते हुए कहा कि कुर्सी की चाहत मेंं राष्ट्रपति शासन की मांग कर जल्द सत्ता हथियाने की फिराक में हैं। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री की कुर्सी चली जाती है तो वो जल्द चुनाव चाहता हैं कुर्सी पाने के लिए। वो यहीं पर नहीं रुके और बसपा सुप्रीमों पर भी जमकर तंज किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर अम्बेडकर जी सबके हैं, वो पूजनीय हैं। बाबा साहेब आंबेडकर जी मायावती के लिए रजिस्ट्री नहीं हुए हैं।