महोबा

बूथ स्तर पर भाजपा ने की शुरूआत, इन लोगों का हुआ सम्मान, चुनाव के लिए दिए गए टिप्स

लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने आम आदमी तक अपनी पकड़ बनाने के लिए अपने बूथ स्तरीय कार्यक्रम को गति दे दी है।

2 min read
Nov 14, 2018
BJP

महोबा. लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने आम आदमी तक अपनी पकड़ बनाने के लिए अपने बूथ स्तरीय कार्यक्रम को गति दे दी है। मुहल्लों-मुहल्लों में जाकर सोए कार्यकर्ताओं को जगाया जा रहा है और लोकसभा चुनाव में डट जाने की नसीहत दी जा रही है। चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा अब बूथ अध्यक्षों का सम्मान करने के साथ-साथ उन्हें जरूरी टिप्स दिए जा रहे हैं। जिससे बूथ को मजबूत किया जा सके। इस काम में पदाधिकारियों के अलावा कार्यकर्ता तन-मन-धन से लगे हुए हैं। वहीं बूथ अध्यक्षों को जिम्मेदारियां भी सौंपी जा रही हैं।

दिए गए टिप्स-

ये भी पढ़ें

अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट को तगड़ा झटका, सीएम योगी को खुश करने के लिए पहले होगा इसका उद्घाटन

भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सेंगर द्वारा गौरहारी व गुढ़ा गांव के बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करते हुए पार्टी की पट्टिका डाली गई। उन्होंने कहा कि पार्टी में छोटे से छोटे कार्यकर्ता का वही सम्मान है जो बडे़ कार्यकर्ताओं का है। अगर हमारा बूथ मजबूत होगा तो आगामी चुनाव में जीत आसानी से हासिल की जा सकती है। क्योंकि जीत का रास्ता बूथ से ही होकर जाता है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों में जोश भरते हुए कहा कि वह सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ गरीबों को लाभ दिलाएं, जिससे पार्टी की छवि में और निखार आ सके। इसके अलावा 17 नवम्बर को होने वाली बाइक रैली के लिए भी जिम्मेवारियां सौंपी गई।

इनका किया गया सम्मान-

इस मौके पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, प्रमोद दिक्षित, कामता सक्सेना, सतीश तिवारी, भरत मिश्रा, देवेन्द्र प्रजापति, अभिषेक, दीपक तिवारी, बृजनंदन त्रिपाठी आदि रहे। शहर में जिला उपाध्यक्ष ममता भदौरिया के नेतृत्व में बूथ अध्यक्षों को जरुरी टिप्स दिए गए। इस मौके पर नगर मंत्री संतोष गुप्ता, सेक्टर संयोजक तेजेन्द्र पाटकार, विजय नामदेव आदि रहे। इसी तरह महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष विनीता गोस्वामी, जिलाध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव, कुसुम चन्देल, डॉ0 विभा पुरवार, पुष्पा राजावत, आरती प्रजापति, ज्योति द्वारा महिला बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया गया।

ये भी पढ़ें

सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश की उड़ी धज्जियां, छठ पूजा पर बार बलाओं ने लगाए ठुमके
Updated on:
14 Nov 2018 06:48 pm
Published on:
14 Nov 2018 06:46 pm
Also Read
View All