महोबा

यूपी के इस जिलें में हुआ बॉलीवुड नाइट प्रोग्राम का आयोजन, बॉलीवुड से आए हास्य कलाकार सुरेश अलबेला

महोबा में बॉलीवुड नाइट आयोजन में हास्य कलाकार सुरेश अलबेला ने अपनी कविता से प्रधानमंत्री मोदी का कश्मीर समस्या पर ध्यान आकर्षित किया।
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2018, 11:22 AM IST
bollywood night program on kajli mahotsav 2018
यूपी के इस जिलें में हुआ बॉलीवुड नाइट प्रोग्राम का आयोजन, बॉलीवुड से आए हास्य कलाकार सुरेश अलबेला

महोबा. जनपद में कजली महोत्सव के अंतिम दिन बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज राष्ट्रीय गान से किया गया। कार्यक्रम में कॉमेडी सर्कस के विनर हास्य कलाकार सुरेश अलबेला और इंडियन आईडल विनर जौली दास ने कार्यक्रम में शिरकत की।

दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया

एक तरफ हास्य कलाकार सुरेश अलबेला ने अपने आप हास्य व्यंग्य से दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया तो वहीं दूसरी अपनी कविता से प्रधानमंत्री मोदी का कश्मीर समस्या पर ध्यान आकर्षित किया। प्लेबेक सिंगर जौली दास ने पान खाये सैया हमार और हर करम अपना करेंगे जैसे देशभक्ति गीत से दर्शकों का मन मोह लिया।

इन लोगों ने लिया कार्यक्रम का आनंद

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महोबा में आयोजित हुए कजली महोत्सव में जिले के डीएम, सांसद, विधायक सहित तमाम नेताओं ने कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में उपस्थित महोबा से बीजेपी सांसद पुष्पेन्द्र चंदेल ने बताया कि महोबा प्रशासन द्वारा पिछले एक सप्ताह में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराए गए हैं जिसमें बुंदेली कला जैसे आल्हा गायन दिवारी नृत्य जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय स्तर के बॉलीवुड कलाकारों को बुलाया गया

इसी क्रम में आज बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के बॉलीवुड कलाकारों को बुलाया गया था। इस तरह के कार्यक्रमो का मुख्य उद्देश्य की देश-विदेश के लोग बुंदेलखंड को जाने फिर चाहे बुंदेलखंड का खजुराहो हो या बुंदेली वीरों की ऐतिहासिक आल्हा ऊदल की नगरी महोबा हो।

सुरेश अलबेला ने महोबा वालों का जताया आभार

मुम्बई से आए बॉलीवुड के हास्य कलाकार सुरेश अलबेला ने महोबा वालों का आभार जताते हुए कहा की मैं वीर राणाप्रताप की नगरी से बुंदेलों की नगरी महोबा आकर और यहां के दर्शकों का जोश देखकर बहुत अच्छा लगा। महोबा का कार्यक्रम मेरे लिए एक यादगार पल हो गया है ।

Published on: