महोबा

आयोजित हुआ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन मेगा कैंप

त्तर प्रदेश की सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर गंभीर है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Oct 2018, 4:48 PM IST
Mega Camp
Mega Camp

महोबा. उत्तर प्रदेश की सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर गंभीर है। यहीं वजह है कि कौशल विकास योजना के साथ ही सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन द्वारा रोजगार से जुडने के मौका दिए जा रहे हैं। यह बात सेवा योजन सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के तहत आयोजित जनपद स्तरीय मेगा कैम्प को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सहदेव द्वारा कही गई है। शिविर में चारों विकास खंड के पांच दर्जन से अधिक स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड के रूप में धनराशि दी गई है।

मुख्यालय के सेवा योजन के सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के तहत जनपद स्तरीय मेगा कैम्प का आयोजन किया गया है। इसमें जिलाधिकारी सहदेव ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से लोगों को आत्म निर्भर बनने का मौका सरकार द्वारा मुहैया कराया जा रहा है। डीएम ने स्वयं सहायता समूह की सखियों को समूह के द्वारा समृद्धि करने के लिए जागरूक किया गया है। इस मौके समूह में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को विकास खंडवार रिवाल्विंग फंड की धनराशि के चेक वितरित किए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी हीरा सिंह ने बताया कि चारा विकास खंड के 62 समूहों को रिवाल्विंग फंड के तहत 9 लाख 30 हजार रूपया सामुदायिक निवेश निधि के तहत 121 समूहों को 1,33,10,000 रूपया ग्राम संगठन के लिए निवारण निधि के तहत 4 संगठनों को 3,45,600 रुपए की धनराशि दी गई है। कुल 1,51,85,600 रूपया की धनराशि स्वयं सहायता समूहों को दी गई है। मेगा कैंप में अधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई है।

Published on: