महोबा

सात फेरों से पहले शादी के मंडप में पहुंची दूल्हे की गर्लफ्रेंड, फिर दूल्हन ने लिया एक्शन, जानें क्या हुआ?

Bride and Groom News: यूपी के महोबा जिले में एक युवक की शादी थी। वह बारात लेकर दुल्हन को लेने भी पहुंच गया। लेकिन एक खास वजह के कारण उसकी शादी नहीं हो पाई।
2 min read
May 16, 2024
Bride and Groom News

Bride and Groom News: उत्तर प्रदेश के महोबा में विवाह के दौरान दूल्हा-दुल्हन सात फेरे लेने ही वाले थे कि एक लड़की वहां पहुंच गई। लड़की ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। लड़की ने अपने आप को दूल्हे की प्रेमिका बताया। उसने कहा कि वह इस युवक यानी दूल्हे के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। हंगामा शुरू होते ही शादी में हड़कंप मच गया। इसके बाद तुरंत मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा।

दुल्हन ने शादी से किया इंकार

गौरहारी निवासी खूबचंद्र के बेटे बृजकिशोर से लड़की की शादी तय हुई थी। बरात महोबा के अजनर थाना क्षेत्र के गांव स्यावन गई थी। शादी के बीच दूल्हे की गर्लफ्रेंड पहुंच गई और हंगामा करने लगी। दुल्हन ने हंगामे के बीच लड़के यानी दूल्हे से शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद लड़की पक्ष ने शादी का पूरा खर्चा देने की मांग दूल्हा पक्ष से की। बाद में यह तय हुआ कि दूल्हा पक्ष पूरे शादी पूरा खर्च का भुगतान करेगा। शादी का भुगतान भरने के बाद विवाह न करने पर सहमति बनी और दूल्हा बरात लेकर लौट आया। लड़की ने बताया कि वह गोहांड की रहने वाली संतोषी है। कोरोना काल में वे दोनों गुजरात में साथ रहे थे। उसके दो बेटे और एक बेटी भी है।

दुल्हन के पिता ने शादी के लिए जमीन बेची 

पुलिस के मुताबिक लड़की संतोषी और दूल्हा बृजकिशोर में पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। गौरहारी चौकी में केस आया था। लेकिन तब समझौता हो गया। विवाद का मामला अब फिर सामने आया है। जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं दुल्हन के पिता ने बताया कि उनकी 4 बेटियां हैं। उन्होंने 3 बीघा जमीन सबसे छोटी बेटी की शादी के लिए बेची थी। लेकिन शादी में हंगामे के बाद बरात बैरंग लौट गई। अब घर और परिवार में सन्नाटा पसरा है। वह अपनी बेटी की शादी को लेकर परेशान हैं।

Updated on:
16 May 2024 06:12 pm
Published on:
16 May 2024 06:12 pm