महोबा

साहब! मालकिन भद्दी-भद्दी गालियां देती थी इसलिए मार डाला, बेटे संग मिलकर तकिए से मुंह दबाया

महोबा में कारोबारी की पत्नी की हत्या ने पूरे शहर को हिला दिया। पहले इसे लूट की वारदात समझा गया, लेकिन एक मामूली सा चूड़ी के टुकड़े ने पुलिस को हत्यारों तक पहुंचा

2 min read
Mar 02, 2026

खोया मंडी इलाके में कारोबारी की पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। 8 साल से घर में काम कर रही नौकरानी ने ही मालकिन की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। वारदात में उसका 27 वर्षीय बेटा भी शामिल था। पुलिस के अनुसार, रोज-रोज की डांट और कथित बेइज्जती से नाराज होकर मां-बेटे ने मिलकर साजिश रची और 25 फरवरी को घटना को अंजाम दिया।

एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी आशा रैकवार (40) और उसका बेटा सोनू गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दोनों ने पूछताछ में जुर्म कबूल किया है।

ये भी पढ़ें

गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर भीषण हादसा, बच्ची की मौत…चार घायल

लूट का दिया था रूप

किराना व्यापारी संतोष पुरवार अपनी पत्नी किरन के साथ खोया मंडी में रहते थे। उनकी पत्नी को पहले पैरालिसिस अटैक आ चुका था, इसलिए घर के कामकाज के लिए आशा रैकवार को 8 साल पहले काम पर रखा था। वह घर का पूरा काम देखती थी।

संतोष पुरवार 25 फरवरी की सुबह रोज की तरह दुकान चले गए। घर में उनकी पत्नी किरन और नौकरानी मौजूद थी। रात में जब संतोष लौटे तो पत्नी बेड पर पड़ी हुई मिली। उनकी मौत हो चुकी थी। कान के कुंडल गायब थे और सामान बिखरा हुआ था। शुरुआती जांच में मामला लूट के बाद हत्या का लगा।

चूड़ी का टुकड़ा बना सुराग

फॉरेंसिक टीम को मौके से टूटी हुई चूड़ी का एक टुकड़ा मिला। पुलिस ने शक के आधार पर नौकरानी से पूछताछ की। इस दौरान उसके हाथ की चूड़ी टूटी पाई गई। बरामद टुकड़े से मिलान कराने पर चुड़ी का टुकड़ा मैच कर गया। इसके बाद कड़ाई से पूछताछ में मां-बेटे ने हत्या की साजिश और वारदात की पूरी कहानी बता दी।

8 साल से कर रही थी काम

पुलिस के मुताबिक, आशा पिछले आठ वर्षों से घर में काम कर रही थी और बीमार किरन की देखभाल भी करती थी। लेकिन किरन उससे खुश नहीं रहती थी। उसे हमेशा डांटती और गालियां देती रहती थी।इससे परेशान होकर उसने बेटे के साथ हत्या की साजिश रची। 25 फरवरी को बेटे को घर बुलाकर तकिए से मुंह दबाकर किरन की हत्या कर दी।

Published on:
02 Mar 2026 03:43 pm
Also Read
View All