12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahaoba News:फर्जी नंबर प्लेट का खेल बेनकाब,चेकिंग में पकड़ा गया संदिग्ध ट्रक

Fake Number Plate Truck:महोबा के कबरई पत्थरमंडी में ट्रक चालक कार्रवाई से बचने के लिए नंबर प्लेट पर मिट्टी-कालिख पोत रहे हैं। ADM की चेकिंग में एक ट्रक में आगे-पीछे अलग नंबर मिले, जिसके बाद चालक और मालिक पर FIR दर्ज हुई।

2 min read
Google source verification

महोबा जिले के पत्थरमंडी कबरई में गिट्टी-पत्थर ढोने वाले ट्रकों ने कार्रवाई से बचने के लिए नया तरीका अपना लिया है। नंबर प्लेट पर कालिख और मिट्टी पोतकर पहचान छिपाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में प्रशासन की सख्ती के दौरान एक ऐसा ट्रक पकड़ा गया, जिसने अधिकारियों को भी हैरान कर दिया।

आगे और पीछे के नंबर थे अलग-अलग

जानकारी के मुताबिक, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुखबीर सिंह यादव द्वारा कबरई बाईपास रोड पर जिला पंचायत बैरियर के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रक को रोका गया, जिसकी आगे और पीछे लगी नंबर प्लेटों के अंक अलग-अलग पाए गए। आगे की प्लेट पर आखिरी चार अंक 2004 थे, जबकि पीछे की प्लेट पर 2884 अंक दर्ज थे। इस गड़बड़ी को देखते हुए ट्रक को तुरंत कबरई थाने में खड़ा कराया गया।

रोजाना दो हजार ट्रकों की आवाजाही, बढ़ रही अनियमितताएं

पत्थरमंडी कबरई से हर दिन करीब दो हजार ट्रक गिट्टी-पत्थर लेने आते हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के अलावा मध्यप्रदेश से भी बड़ी संख्या में वाहन शामिल होते हैं, जो यहां से लखनऊ और कानपुर तक सप्लाई करते हैं। भारी ट्रैफिक और मुनाफे की होड़ के चलते कई ट्रक चालक नियमों को ताक पर रखकर वाहन चला रहे हैं। कुछ ट्रक बिना नंबर प्लेट के ही सड़कों पर दौड़ते देखे जा रहे हैं।

फर्जी नंबर प्लेट का मामला, FIR दर्ज

प्रशासन की जांच में पकड़े गए ट्रक के मामले को गंभीरता से लेते हुए एआरटीओ दयाशंकर ने थाना कबरई में तहरीर दी। कूटरचित तरीके से नंबर प्लेट लगाने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात ट्रक मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की चालबाजियां कानूनन अपराध हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लगातार जारी रहेगा अभियान

एआरटीओ विभाग के मुताबिक, ट्रकों और डंपरों की नियमित जांच की जा रही है। बिना नंबर प्लेट या नंबर प्लेट को जानबूझकर छिपाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि नियम तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। वही इस कार्रवाई के बाद ट्रांसपोर्ट कारोबार में हड़कंप मच गया है, वहीं प्रशासन अब ऐसे मामलों पर और सख्ती बरतने की तैयारी में है।