19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महोबा में NEET की छात्रा को रास्ते से उठाया, प्रयागराज में बंधक बनाकर नशीला इंजेक्शन देकर बार-बार किया रेप

Neet Student Rape Case: यूपी के महोबा में NEET की तैयारी कर रही छात्रा का अपहरण कर प्रयागराज में बंधक बनाया गया। नशीला इंजेक्शन देकर गैंगरेप और सिगरेट से दागने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
Google source verification
Neet Student Rape Case, mahoba crime news

महोबा में NEET की छात्रा से गैंगरेप | फोटो सोर्स- patrika.com

Neet Student Rape Case: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक बहुत ही खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां NEET की तैयारी कर रही एक 20 साल की छात्रा को कुछ बदमाशों ने कोचिंग जाते समय रास्ते से ही किडनैप कर लिया। इसके बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया और जबरन नशे के इंजेक्शन देकर उसके साथ बार-बार रेप किया गया। जब लड़की ने विरोध किया, तो उसे सिगरेट से जलाया गया और बुरी तरह पीटा गया। सोमवार को किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागकर पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।

कोचिंग जाने के लिए निकली थी, रास्ते से ही कार में खींच लिया

पीड़िता मूल रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली है और महोबा में किराए का कमरा लेकर डॉक्टर बनने की तैयारी कर रही थी। बीती 30 अप्रैल को रोज की तरह वह सुबह कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। लड़की ने बताया कि रास्ते में एक तेज रफ्तार कार उसके पास आकर रुकी। कार में सवार लड़कों ने उसे जबरन अंदर खींच लिया। जब उसने शोर मचाने की कोशिश की, तो उन्होंने मुंह दबाकर नशे का इंजेक्शन लगा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। छात्रा के लापता होने के बाद उसके पिता ने 3 मई को महोबा कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें पठा गांव के मोहित श्रीवास पर शक जताया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज तो किया, लेकिन वह छात्रा को ढूंढने में नाकाम रही।

प्रयागराज ले जाकर 7 दिनों तक दी खौफनाक यातनाएं

जब छात्रा को होश आया, तो उसने खुद को प्रयागराज के एक सुनसान मकान में पाया। वहां मुख्य आरोपी मोहित श्रीवास, अंकित, हल्लू और कुछ अन्य लोग मौजूद थे। आरोपियों ने लड़की को सात दिनों तक हाथ-पैर बांधकर एक अंधेरे कमरे में बंद रखा। इस दौरान उसे बार-बार नशीला इंजेक्शन देकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। आरोपी उस पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहे थे। जब पीड़िता ने चीखने-चिल्लाने की कोशिश की, तो बेरहमी से उसकी पिटाई की गई और जलती सिगरेट से उसके नाजुक अंगों और हाथों को सिगरेट से दागा गया।

चंगुल से छूटकर थाने पहुंची पीड़िता

सोमवार को पीड़िता किसी तरह आरोपियों की कैद से आजाद होकर सीधे महोबा कोतवाली पहुंची। गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने तुरंत उसे जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए भर्ती कराया।

पुलिस का क्या कहना है?

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता खुद थाने आई थी, जिसके बाद उसे तुरंत इलाज और मेडिकल टेस्ट के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मामले से जुड़े कुछ ऑडियो और वीडियो भी सामने आए हैं। कोर्ट के आदेश पर छात्रा का बयान धारा 164 के तहत दर्ज कर लिया गया हैं। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और बयानों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।