
गंगा एक्सप्रेसवे | फोटो सोर्स- X(@meevkt)
Ganga Expressway Bus Service: प्रयागराज से मेरठ और पश्चिमी यूपी की ओर सफर करने वाले यात्रियों के लिए सोमवार से एक बहुत अच्छी सुविधा शुरू हो गई है। नए बने गंगा एक्सप्रेसवे पर यूपी रोडवेज बस सेवा आज से आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। इस नई बस सेवा के शुरू होने से अब दोनों शहरों के बीच की दूरी न सिर्फ कम हो जाएगी बल्कि यात्रियों का समय और पैसा दोनों बचेंगे। वहीं सफर भी काफी आरामदायक हो जाएगा।
इस रूट पर बस को चलाने की पूरी जिम्मेदारी प्रयागराज रीजन के लीडर रोड डिपो को दी गई है। वहीं अगर बस की टाइमिंग की बात करें तो यह बस हर सोमवार सुबह 10 बजे विद्या वाहिनी मैदान से मेरठ के लिए रवाना होगी। एक्सप्रेसवे के रास्ते इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को सफर में बहुत कम समय लगेगा और सफर आरामदायक भी होगा।
प्रयागराज से मेरठ की दूरी काफी लंबी है, इसलिए परिवहन निगम ने यात्रियों के आराम का पूरा ध्यान रखा है। सफर में यात्रियों को खान- पान और आराम के लिए कोई परेशानी ना हो, उसके लिए दो अलग- अलग जगहों पर बस को रोकने का फैसला किया गया है। जहां रूककर लोग खाना- पीना और आराम कर सकेंगे।
आम जनता की सुवीधा और जेब का ध्यान रखते हुए यूपी रोडवेज ने इस रूट का किराया बहुत कम रखा है। प्रयागराज से मेरठ तक का किराया सिर्फ 839 रुपये रखा गया है। वहीं अगर आप अपनी गाडी या प्राइवेट टैक्सी से जाते हैं तो बहुत ज्यादा महंगा पड़ सकता है। लेकिन इस बस का किराया बहुत सस्ता और बजट के अंदर है, जिससे हर वर्ग के यात्री इस एक्सप्रेसवे के सफर का आनंद ले सकेंगे।
यह एक्सप्रेसवे सुरक्षा के मामले में बहुत अच्छा है। इमरजेंसी में वायुसेना के विमान उतर सकें, इसके लिए यहां 3.2 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी (एयरस्ट्रिप) बनाई गई है। इसके अलावा यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरे एक्सप्रेसवे पर हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे, ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम, इमरजेंसी कॉल बॉक्स, एम्बुलेंस और चौबीसों घंटे पेट्रोलिंग की सुविधा मिलेगी।
गंगा एक्सप्रसवे उत्तर प्रदेश के 12 जिलों को जोड़ता है। इनमें मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज ये जिलें शामिल हैं।
Published on:
18 May 2026 12:18 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
