16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आईएमडी का 22 मई तक के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट, इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश

IMD alert: मौसम विभाग ने 16, 17 और 18 मई के लिए भीषण गर्मी का येलो अलर्ट और 19, 20, 21 और 22 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हीट वेव चलने की संभावना है। ‌

2 min read
Google source verification
भीषण गर्मी का अलर्ट, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

IMD alert: मौसम विभाग में दक्षिण पश्चिम मानसून को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार 26 मई को केरल में आने की संभावना है जो निश्चित तिथि से 4 दिन पहले आ रहा है। इधर मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 16 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भीषण लू चलने की संभावना है। इससे जनजीवन प्रभावित रहेगा। इसी प्रकार 19 मई, 20 मई, 21 मई और 22 मई के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन क्षेत्रों के जिलों में भीषण लहर (heat wave) चलने की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी काफी वृद्धि होगी। ‌

पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार 20, 21 और 22 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज और चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि प्री-मानसून बारिश के दौरान सावधान रहने की आवश्यकता है। दोपहर के बाद शाम के समय अचानक मौसम में परिवर्तन आने की संभावना बनी रहती है।‌ बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। आंधी-तूफान के भी आने की आशंका बनी रहती है। इस दौरान पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं की गति में वृद्धि हो रही है।

कैसा रहेगा प्रयागराज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है।‌ रात में लोगों को गर्मी का एहसास होगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 22 मई तक के मौसम का हाल?

मौसम विभाग के अनुसार 17 मई रविवार का तापमान 28 से 44 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, जबकि सोमवार 18 मई का तापमान 28 से 45 डिग्री, मंगलवार 19 मई का तापमान 28 से 44 डिग्री और बुधवार 20, 21, 22, 23 मई का तापमान 29 से 44 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन प्री-मानसून की बारिश का असर दिखाई पड़ सकता है।