15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज में आंधी-तूफान से मरने वालों की संख्या हुई 26, नौ महिलाएं शामिल, डीएम ने की आर्थिक मदद की घोषणा

Prayagraj Storm wreaks havoc: प्रयागराज में 13 मई को आए आंधी तूफान से 26 लोगों की मौत हो गई। जिला प्रशासन ने मृतकों की सूची जारी की है। घर गिरने की घटनाएं भी हुई है। जिला प्रशासन ने आर्थिक मदद की घोषणा की है। ‌

2 min read
Google source verification
बैठक करते डीएम, फोटो सोर्स- X डीएम प्रयागराज

फोटो सोर्स- X डीएम प्रयागराज

Heavy damage due to storm in Prayagraj: प्रयागराज में बुधवार 13 में को आंधी तूफान के कारण भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान 16 घर भी गिर गए हैं। जान-माल का भी काफी नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। सबसे अधिक नुकसान हंडिया तहसील में हुआ है। यहां पर तीन महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई है। सोरांव क्षेत्र में दो महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हुई है, जबकि फूलपुर में एक महिला सहित 6 लोगों की, मैजा में दो महिलाओं सहित चार लोगों की और सदर में एक की मौत हुई है। जिलाधिकारी ने शासन से मिलने वाली आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। ‌

13 मई को आए तूफान से भारी नुकसान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 मई की शाम 5 बजे अचानक जोरदार आंधी और तूफान आया, जिससे जिले में भारी नुकसान हुआ है। मोबाइल टावर ताश के पत्ते की तरह रह गया। मकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा। आंधी-तूफान को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य चलाया।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिये निर्देश

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आंधी, तूफान एवं तेज हवाओं के बाद हुए नुकसान आदि के संबंध में समीक्षा करने के लिए बैठक बुलाई। जिसमें संबंधित विभागों को युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए गए। विद्युत आपूर्ति, गिरे हुए पेड़ों को हटाकर यातायात कोक्ष बहाल करने के भी निर्देश दिए गए। सफाई व्यवस्था को भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। ‌जिलाधिकारी ने बताया कि 14 मई की शाम 6 बजे तक आंधी तूफान से 26 लोगों की मौत हुई है। प्रभावित परिवारों को शासन से सहायता राशि देने की प्रकिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। 24 घंटे केअंदर पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देने के लिए कहा गय है।

जिला प्रशासन ने मृतकों की सूची जारी की

जिला प्रशासन ने मृतकों की सूची जारी की है। जिसमें फूलपुर तहसील में सविता पत्नी संदीप, अनुपम पुत्र संदीप, सदानंद पुत्र रामनाथ, दिनेश कुमार पुत्र समर बहादुर, विनय पुत्र अरविंद, आरुष पटेल पुत्र विजय शामिल है। जबकि सौरांव तहसील में सत्यम पुत्र रामजी, संगीता पत्नी अतुल कुमार, इंदु पटेल पत्नी अंकित पटेल, रियासत अली पुत्र अब्दुल हफीज, आशा देवी पत्नी अशोक पाल, ऋषभ श्रीवास्तव पुत्र राजेश, मिठाई लाल पुत्र बज्जू शामिल है।

मेजा और सदर तहसील के मृतकों के नाम

इसी प्रकार मेजा तहसील में गुड़िया दुबे पत्नी सुशील दुबे, रीता देवी पत्नी कृपा शंकर, अंश कुमार पुत्र श्याम बाबू, आदित्य पुत्र लक्ष्मी नारायण और हंडिया तहसील में बाबुल पुत्र सदानंद, अनीता देवी पत्नी शिव पूजन, दुर्गा भारतीय, अंजनी उर्फ रंजन पुत्र बुद्धसेन, लालजी पुत्र झारी, राज देवी पत्नी जीत, झिंगरी पुत्र साबिर, मुस्कान पुत्री साबिर खान और सदर तहसील में सुमित यादव पुत्र गैलन यादव शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पांच घायल व्यक्तियों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। कुल 20 पशुओं की भी मौत हुई है जबकि 16 मकान क्षतिग्रस्त हैं। ‌

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग