4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महोबा में दो बाइक भिड़ंत, तीन की मौत, तीन घायल,शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तीन घरों के बुझ गए चिराग

महोबा के बेलाताल-कुलपहाड़ मार्ग पर दो बाइकों की तेज रफ्तार भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। परिजनों को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।

2 min read
Google source verification
Accident

सांकेतिक फोटो सोर्स पत्रिका

महोबा जिले में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। बेलाताल-कुलपहाड़ मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की बड़ी वजह तेज रफ्तार और हेलमेट न पहनना बताई जा रही है। यह दुर्घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी के खतरनाक परिणाम को सामने लाती है।

महोबा जिले के बेलाताल-कुलपहाड़ मार्ग पर सोमवार शाम करीब सात बजे मिशन स्कूल के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर सहम गए। दोनों बाइकों पर सवार छह लोग सड़क पर दूर जा गिरे। और गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के सुगिरा गांव के रहने वाले 30 वर्षीय उमेश अपने भाई साजन (28) और चाचा बाबू बाल्मीकि (45) के साथ बाइक से बेलाताल जा रहे थे। वे अपने भांजे के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बाइकों की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच थी।

हेलमेट लगाए होते तो बच सकती थी जान

दूसरी बाइक पर सवार रामपाल (55), उनके साढ़ू भाई बलदाऊ (30) और बेटा चंद्रभान (25) एक रिश्तेदारी के तिलक समारोह में शामिल होने खरेला जा रहे थे। हादसे के बाद सभी को तत्काल कुलपहाड़ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान उनकी हुई मौत, तीन घायलों का इलाज जारी

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उमेश, रामपाल और बलदाऊ की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन घायलों का इलाज जारी है। इस हादसे की सबसे दुखद बात यह रही कि किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। जिससे सिर में गंभीर चोटें आई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। वहां का माहौल बेहद दर्दनाक था। हर तरफ चीख-पुकार और आंसुओं का सैलाब था।

तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसे का कारण

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे की मुख्य वजह रही।