महोबा

पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर के गिरोह के पांच बदमाशों को दबोचा, लूट की वारदत को दे रहे थे अंजाम

महोबा में आईबी ओर एलआईयू की बड़ी लापरवाही सामने आयी है, जो अंतर्राजीय कच्छा बनियान गिरोह की दस्तक के बाद देखने को मिली है।

less than 1 minute read
Sep 05, 2019
Mahoba crime

महोबा. महोबा में आईबी ओर एलआईयू की बड़ी लापरवाही सामने आयी है, जो अंतर्राजीय कच्छा बनियान गिरोह की दस्तक के बाद देखने को मिली है। फिलहाल कबरई पुलिस ने सर्राफा व्यापारी की दुकान का ताला तोड़ने के दौरान बड़ी सतर्कता से 5 बदमाशों को दबोच लिया। जबकि 3 बदमाश मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच सभी पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

मामला कबरई थाना कस्बे में स्थित रत्नम ज्वेलर्स सहित जिले की सुरक्षा से जुड़ा है। जिले में शासन द्वारा IB ओर LIU इकाइयों तैनात की गयीं है । जहां अंतरराज्जीय कच्छा बनियान गिरोह के जिले में आने और रहने की अधिकारियों को भनक तक नही लगी । नतीजतन अवैध असलहों के साथ कच्छा बनियान गिरोह के 8 सदस्यों ने पत्थर उधोग मंडी में स्थित रत्नम ज्वेलर्स की दुकान में घुसने का प्रयास किया था । मगर कबरई थाना पुलिस की सक्रियता के चलते गिरोह के पांच बदमाशों को पुलिस टीम ने दबोच लिया । यह सभी बदमाश शाहजहांपुर रहने वाले है । पुलिस ने कृष्ण कुमार ,सिकपाल, भारत,धरमपाल ओर प्रेमी को पकड़ने में सफलता हासिल की है । जबकि गिरोह में शामिल 3 अन्य सदस्य मोके से भागने में सफल हुए है । कृष्ण कुमार के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा ओर कारतूस बरामद किए है । फिलहाल स्थानीय पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी वारदात से पहले सभी बदमाश आज सलाखों के पीछे पहुंच चुके है ।

Published on:
05 Sept 2019 10:35 pm
Also Read
View All