महोबा

आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका, 16 सदस्यों को किया नजरबंद

- किसानों को रोक पाने में महोबा पुलिस की यह पहली कामयाबी

less than 1 minute read
Jan 23, 2021

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

महोबा. जिले में भारतीय किसान यूनियन के करीब 16 सदस्यों को लखनऊ राजभवन जाने से पहले शहर कोतवाली पुलिस ने नजर कैद कर लिया है। यह सभी सदस्य दिल्ली में जारी देशव्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में अपनी सहभागिता दर्शाते हुए तीन गाड़ियों से राजभवन लखनऊ के लिए कूच कर रहे थे। फिलहाल किसान आंदोलन के 58 वे दिन लखनऊ के रास्ते दिल्ली जा रहे किसानों को रोक पाने में महोबा पुलिस की यह पहली कामयाबी है।

भारत सरकार द्वारा जारी नए कृषि कानून को लेकर देश का अन्नदाता करीब 57 दिन से सड़कों पर काले कानून को वापस लेने की जिद पर अड़ा हुआ है। भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद किसान नेता टिकैत जिंदाबाद अभी तो यह अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है के बुलंद नारों के साथ किसान संगठन एकजुट होकर दिल्ली में सड़कों पर बैठे किसानों के साथ खड़ा होने को बेताब है। किसानों के इस आंदोलन में देश के तमाम किसान संगठन अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में भला बुंदेलखंड का किसान कैसे पीछे हो सकता था।

आज इसी मंसूबों को दिल में लेते हुए भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रवक्ता इश्त्याक खान, मूलचंद'भूरा, कृष्ण कुमार मिश्रा, संतोष प्रजापति, अनोखेलाल, रणधीर यादव, महिपाल प्रजापति जगत सिंह और असद अली आज तीन गाड़ियों में सवार होकर लखनऊ राजभवन का घेराव करने के लिए महोबा शेखू नगर से जा रहे थे, तभी पुलिस की बड़ी सतर्कता के चलते इन सभी को वाहनों सहित दबोच कर नजर कैद कर लिया गया है।

Updated on:
23 Jan 2021 11:02 am
Published on:
23 Jan 2021 08:54 am
Also Read
View All