महोबा

विहिप के यह 4000 कार्यकर्ता धूमधाम से पहुंचे अयोध्या, दिया यह बयान

विहिप के 4 हजार कार्यकर्ता ने अयोध्या के लिए रवाना हो गए.

less than 1 minute read
Nov 25, 2018
VHP

महोबा. अयोध्या में हुई विराट धर्मसभा के लिए विहिप के 4 हजार कार्यकर्तो देर रात डाक बंगला मैदान में एकजुट होकर अयोध्या के लिए रवाना हुए। सैकड़ों राम भक्त एक ही नारा एक ही नाम, जय श्रीराम जय श्री राम के नारों के उद्घोष के साथ भारी संख्या में जिले की सभी तहसीलों से 19 बसों से विहिप के हजारों कार्यकर्ता भगवान श्री राम की धर्मनगरी अयोध्या के लिए रवाना हुए।

महोबा शहर के डाकबंगला मैदान में चलो अयोध्या को लेकर विश्व हिन्दू परिषद के आवाहन पर हजारों की सख्या में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। भगवान श्री राम के अयोध्या में भव्य राम मन्दिर निर्माण को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित है। सुप्रीम कोर्ट से आदेश में हो रही देरी को लेकर देश के करोड़ों हिंदू परेशान हो उठे हैं। देश के करोड़ों राम भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। सभी की भावनाओं को ध्यान में रखकर संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित लाखों साधु संतों ने एकजुट होकर अयोध्या में विराट धर्मसभा में शामिल हुए।

6 दिसंबर 1992 में कार्य सेवकों द्वारा बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के बर्षों बाद भी हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़ हुआ है। इसलिए आज देश के लाखों रामभक्त एकजुट हो गए हैं। अयोध्या में महत्वपूर्ण विराट धर्मसभा को लेकर महोबा जिले की कुलपहाड़ ,चरखारी महोबा की तीनों तहसीलों से 4 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता उमंग ओर जोश के साथ बसों में बैठकर अयोध्या के लिए रवाना हुए।

VHP P News IMAGE CREDIT: Patrika
Published on:
25 Nov 2018 05:09 pm
Also Read
View All