महाराजगंज

महराजगंज में दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज, कस्टडी से फरार हुआ था संगीन मामलों का आरोपी…नहीं मिला कोई सुराग

कुशीनगर निवासी किशन साहनी पुत्र रामहरी दिसंबर माह में एक किशोरी को भगा ले गया था। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने तीन दिसंबर को उसके विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। तब से वह लापता चल रहा था।

less than 1 minute read
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, हिरासत से फरार कैदी, दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज

महराजगंज में शनिवार को नाबालिग से दुष्कर्म, आपराधिक कृत्य और एससी/एसटी उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किशन साहनी (22) पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

लापरवाही बरतने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि फरार आरोपी के खिलाफ भी अलग से मामला पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें

झांसी में खौफनाक वारदात: भाभी पर चाकू से हमला कर न्यूड भागा देवर, 300 मीटर दूर पेड़ से फांसी लगाकर दी जान

पेशाब का बहाना बनाया, मौके से फरार हुआ आरोपी

जानकारी के मुताबिक श्यामदेउरवा थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार किशन साहनी, निवासी कुशीनगर के कुंदुर थाना क्षेत्र से फरेन्दा न्यायालय पेशी के लिए लाया जा रहा था। उस पर नाबालिग से दुष्कर्म, गंभीर आपराधिक कृत्य और SC/ST उत्पीड़न के गंभीर आरोप हैं।

पुलिस के अनुसार हेड कांस्टेबल उदयभान कुशवाहा और होमगार्ड नंदकिशोर आरोपी को लेकर जा रहे थे। फरेन्दा रोड स्थित बुलेट एजेंसी चौपरिया के पास आरोपी ने पेशाब करने का बहाना बनाया और मौके से फरार हो गया।

गिरफ्तारी के लिए चला सर्च अभियान, नहीं मिली सफलता

काफी खोजबीन के बाद जब आरोपी नहीं मिला तब घटना की सूचना तुरंत SO श्यामदेउरवा को दी गई। सूचना मिलने पर सदर कोतवाली के कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी और व्यापक तलाशी अभियान चलाया, फिर भी किशन साहनी पुलिस की पकड़ में नहीं आया।

लापरवाही के आरोप में हेड कांस्टेबल और होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इस घटना में लापरवाही बरतने और कर्तव्य के प्रति उदासीनता के आरोप में उपनिरीक्षक विवेक कुमार सिंह की तहरीर पर हेड कांस्टेबल उदयभान कुशवाहा और होमगार्ड नंदकिशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही, हेड कांस्टेबल की तहरीर पर फरार आरोपी किशन साहनी के खिलाफ भी अलग से मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान में लगी हुई हैं।

ये भी पढ़ें

Kanpur News: एमबीबीएस में दाखिले का झांसा देकर 5.75 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

Updated on:
01 Mar 2026 10:46 am
Published on:
01 Mar 2026 10:45 am
Also Read
View All

अगली खबर