महाराजगंज

Maharajganj News: गंडक नदी का अचानक बढा जलस्तर गांव में घुसा पानी, ख़ौफ़ में गुजारी रात, सुबह ट्रैक्टर से पहुंचे डीएम एसपी

Maharajganj News: आधी रात को अचानक गंडक नदी का जलस्तर बढ़ गया। सोहगीबरवा गांव चारों तरफ पानी से घिर गया है। ग्रामीणों ने ऊंचे स्थान पहुंचकर ख़ौफ़ में पूरी रात किसी तरह से गुजारी सुबह सुरक्षित ठिकानों की तलाश में निकल पड़े। सूचना पर डीएम एसपी ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का ट्रैक्टर से चलकर दौरा किया।

less than 1 minute read
बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का अधिकारियों ने ट्रैक्टर से किया दौरा

Maharajganj News: यूपी के महाराजगंज जिले में बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जानकारी के अनुसार निचलौल ब्लॉक का सोहगीबरवा गांव में चारों तरफ पानी से घिर गया है। ग्रामीण किसी तरह से पूरी रात गुजारी सुबह सुरक्षित ठिकानों की तलाश में निकल पड़े।

Maharajganj News: नेपाल के पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी बारिश के कारण 4 लाख 41 हजार क्यूसेक पानी बैराजों से छोड़े जाने के बाद गंडक नदी उफान पर पहुंच गई है। सोहगीबरवा गांव में अचानक पानी घुसने से जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा गांव के लोग रात में ही ऊंचे स्थान पर एकत्र हो गए पूरी रात सहमे रहे। सुबह होते ही गांव के लोग सुरक्षित स्थान की तलाश में निकल पड़े। रात गुजारने के साथ-साथ आसपास पड़ोस के गांव से संपर्क टूट गया। पानी अधिक होने के कारण कई जगह सड़कें बह गई। रविवार और सोमवार को नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। अधिकांश ग्रामीण के पास खाने पीने की समस्या उत्पन्न हो गई। गांव में पानी आने के बाद ग्रामीण पूरे परिवार और जानवरों समेत सुरक्षित स्थान की तलाश में निकल पड़े। महाराजगंज के डीएम और एसपी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा ट्रैक्टर से किया। सभी बाढ़ चौकिया सक्रिय कर दी गई हैं। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। ग्रामीणों को हर संभव सुविधा देने के निर्देश दिए गए है। जिलाधिकारी ने लेखपाल और सचिव सहित चिकित्सा टीम को 24 घंटे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में तैनात करने का निर्देश दिया। उन्होंने एसडीएम को बाढ़ प्रभावित गांवों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और उनके लिए खाने-पीने, चिकित्सा सहित आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। एसडीआरएफ टीम को भी अलर्ट रहने के लिए कहा। सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है।

Published on:
08 Jul 2024 03:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर