पनियरा थाना क्षेत्र के पनियरा-मुजुरी मार्ग पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार चाचा-भतीजा समेत तीन की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक और चालक को कब्जे में ले लिया है।
जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया, इस हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मामला पनियरा थाना क्षेत्र के पनियरा-मुजुरी मार्ग का है।नगर पंचायत पनियार टोला अटकहिया निवासी प्रदीप प्रजापति पुत्र रामचंद्र प्रजापति (30), डब्लू प्रजापति पुत्र मल्लर प्रजापति (32), आकाश प्रजापति पुत्र जयनाथ प्रजापति (28) मुजुरी के तरफ से पनियरा की ओर आ रहे थे। रास्ते में मंगलम पैलेस के पास ट्रक की चपेट में तीनों बाइक सवार युवक आ गए। जिससें तीनों युवकों की मौत हो गई।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पहले कार चालक ने बाइक को पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे बाइक सवार युवक रोड पर गिर गए और सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गए।थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक व चालक कब्जे में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।