17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई…दारोगा की मौत, पांच अन्य घायल

महराजगंज के कतरारी पुलिस चौकी के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गोरखपुर के एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य सब इंस्पेक्टर और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

2 min read
Google source verification
Up news, mahrajganj

फोटो सोर्स: पत्रिका, दुर्घटना में दरोगा की मौत

जालसाजी के एक मामले में दबिश देकर लौट रही पुलिस टीम की स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई। यह हादसा ड्राइवर को झपकी आने से अनियंत्रित वाहन पहले डिवाइडर पर चढ़ा और फिर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया।

महराजगंज जिले में हुई दुर्घटना, दबिश देकर लौट रही थी टीम

महराजगंज जिले के कतरारी में जालसाजी के एक मामले में दबिश देकर लौट रही पुलिस टीम की स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई।हादसे में रामगढ़ताल थाने में तैनात रहे दारोगा संतोष कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई, SSI, महिला दारोगा समेत पांच का बीआरडी मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।

पुलिस टीम में पांच लोग शामिल थे

जानकारी के अनुसार रामगढ़ताल थाने की टीम जालसाजी प्रकरण में दबिश देने महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा क्षेत्र में गई थी। टीम में SSI रमेश चंद्र कुशवाहा, दरोगा संतोष कुमार, गीता के अलावा चालक और दो अन्य लोग शामिल थे।

स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह डेमेज

तड़के करीब पांच बजे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतराती इलाके से गुजरते समय स्कार्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई।जिससे वाहन डिवाइडर पर चढ़ते हुए पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कार्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दारोगा संतोष की इलाज के दौरान मौत

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दरोगा संतोष कुमार की हालत गंभीर थी। बीआरडी मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

SSI और महिला दरोगा की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, चालक की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और घायलों का हाल जाना। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि जालसाजी के मामले में टीम दबिश देने गई थी।

बिहार के सिवान के रहने वाले थे मृत दारोगा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दारोगा संतोष कुमार मूल रूप से सिवान (बिहार) स्थित असांव क्षेत्र के सहसरांव के निवासी थे। वर्तमान में उनकी तैनाती गोरखपुर जनपद के रामगढ़ताल थाने में थी। हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया, परिजन भी गोरखपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।