महाराजगंज

महराजगंज में भाई ने बहन को पीटकर मार डाला, मिलने आया प्रेमी भी बुरी तरह पीटा गया

महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते 19 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने युवती के पिता और तीन भाइयों को गिरफ्तार किया है। घटना का खुलासा प्रेमी के बयान के बाद हुआ, जब वह होश में आया

2 min read
Up news, mahrajganj
फ़ोटो डोर्स: सोशल मीडिया, युवती की हत्या

महराजगंज जिले में लव अफेयर के चक्कर में एक युवती को जान से हाथ धोनी पड़ी वहीं, युवक इस तरह घायल है कि उसे पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती और युवक के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था, जिसकी जानकारी दोनों के स्वजन को हो चुकी थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इसी विवाद ने गुरुवार की रात वीभत्स रूप ले लिया। आरोप है कि युवक और युवती की बुरी तरह पिटाई की गई, जिससे युवती की मृत्यु हो गई।

प्रेमी को बुरी तरह पीट कर उसके घर के सामने फेंका

प्रेमी सुनील गुप्ता को अधमरा समझकर उसके घर के सामने फेंक दिया गया। इसके बाद आनन-फानन में युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह मिलते ही पुलिस व फारेंसिंक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। उधर स्वजन घायल सुनील को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल फिर एसपीजीआई लखनऊ के लिए रेफर किया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

लड़की की खोजबीन करने पर खुला मामला

मेडिकल कॉलेज में भर्ती सुनील ने सारी बात होश में आने पर अपने परिजनों को बताया तो परिजन पुलिस को मारपीट की तहरीर देकर सूचना दी। तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल करने लगी। चर्चा है कि जब पुलिस लड़की की खोजबीन करने लगी तो मामला खुला। आनन फानन में मौके पर पुलिस पहुंची। सीओ सदर व फोरेंसिक टीम भी शनिवार को पहुंची और जांच पड़ताल किया।

गांव में दहशत का माहौल

ग्रामीणों के मुताबिक युवक को बुरी तरह पीटा गया था और उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, गांव में दहशत और का माहौल है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। सीओ सदर अंकुर गौतम ने बताया कि युवती की हत्या और युवक को पीटकर अधमरा करने के मामले में आरोपितों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Updated on:
18 Apr 2026 10:58 pm
Published on:
18 Apr 2026 05:01 pm