महाराजगंज

SP महराजगंज का कड़ा एक्शन…लापरवाही पड़ी भारी, थानेदार सस्पेंड

महराजगंज में नवागत SP शक्ति मोहन अवस्थी ने थानों पर नियमित सुनवाई का निर्देश दिया है। इसी निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सोमवार की देर रात दो थानों का निरीक्षण कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए है

less than 1 minute read
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, SP की कारवाई

महराजगंज में SP शक्ति मोहन अवस्थी ने मंगलवार को ठूठीबारी थाने के थानेदार नवनीत नागर को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई बिना उच्चाधिकारियों को सूचना दिए एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के आरोप में की गई है।

ये भी पढ़ें

Unnao encounter उन्नाव में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

बिना सूचना दिए NDPS एक्ट में किए चालान

थानेदार पर आरोप है कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किए बिना NDPS अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया था। इस गंभीर उल्लंघन को SP ने संज्ञान में लिया और सस्पेंड कर दिए।उन्होंने यह भी बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

पनियरा और श्यामदेउरवा थाने का औचक निरीक्षण

इससे पहले SP शक्ति मोहन अवस्थी ने सोमवार देर रात पनियरा और श्यामदेउरवा थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, इस दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारी मुस्तैद दिखे। निरीक्षण के दौरान SP अवस्थी ने थाना कार्यालय, अभिलेख पंजिका, शस्त्रागार, हवालात और थाना परिसर की साफ-सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति परखी और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

आमजन के साथ हो अच्छा व्यवहार, लापरवाही क्षम्य नहीं

SP ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अभिलेख अद्यतन रखे जाएं और फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। उन्होंने शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण पर विशेष जोर दिया। SP ने सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हो सके, इसके साथ की किसी तरह की लापरवही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

ये भी पढ़ें

Unnao encounter उन्नाव में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Updated on:
07 Apr 2026 05:06 pm
Published on:
07 Apr 2026 04:09 pm
Also Read
View All