
फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस
Unnao encounter: उन्नाव में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 25 हजार का इनामिया गैंगस्टर को साथी के साथ गिरफ्तार किया गया है। पीछा करने के दौरान गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वांछित गैंगस्टर को गोली लगी और वह गिर पड़ा। सर्विलांस और थाना पुलिस की संयुक्त टीम को यह सफलता मिली है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपी गैगस्टर से पूछताछ की जा रही है। अन्य साथियों की भी तलाश है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के पुरवा-अचलगंज मार्ग पर स्थित नहर पटरी के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी समय बाइक सवार दो संदिग्ध मौके गुजरे, जिन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे, लेकिन बाइक फिसलकर गिर गई। इसी दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। आत्मरक्षा में चलाई गई गोली एक अभियुक्त के पैर में लग गई और वह गिर पड़ा।
जिसकी पहचान इरफान अहमद पुत्र अली हुसैन निवासी ताडबगिया जाजमऊ चकेरी कानपुर के रूप में हुई है, जबकि मौके से भाग रहा एक अन्य साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान प्रेम सिंह पुत्र देशराज सिंह निवासी भईपुर थाना जसराना फिरोजाबाद के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान इरफान ने बताया कि पुरवा क्षेत्र में उन्होंने एक दंपति के साथ लूट की घटना की थी। जबकि 5 अप्रैल को चकेरी कानपुर में एक मोटरसाइकिल की लूट की थी।
इरफान के खिलाफ कुल 22 मुकदमे दर्ज हैं, जो गैंगस्टर एक्ट में भी वांछित है। पुलिस ने इरफान पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घायल इरफान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरवा में भर्ती कराया गया है। इसके खिलाफ कानपुर नगर, लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव में कुल 22 मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। जिनके साथियों के विषय में जानकारी प्राप्त की जा रही है।
पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई कर रही है जिनके पास से एक अवैध तमंचा, 1 जिंदा कारतूस, 1 खोखा कारतूस, 2 मोबाइल फोन, और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।पकड़े गए अभियुक्त इरफान अहमद के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। यह मुकदमे उन्नाव, कानपुर, लखनऊ और रायबरेली में दर्ज हैं, जिनमें लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। इरफान उन्नाव के अजगैन थाने में गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहा है। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
Published on:
07 Apr 2026 02:59 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
