महाराजगंज

मासूमों का चेहरा देखकर भी नहीं पसीजा पिता, बेटी के साथ बेटे को भी मार डाला, फिर खुद फंदे पर लटका

Mahrajganj Suicide: यूपी के महराजगंज में एसएसबी जवान के पति ने दो मासूमों को मार डाला उसके बाद खुद भी फांसी पर झूल गया। महिला जवान के ड्यूटी पर जाते ही पति ने दीवार पर मौत की इबारत लिखी उसके बाद...

3 min read

महराजगंज के गांधी नगर मोहल्ले में एसएसबी (SSB) की महिला जवान के पति ने अपने 2 मासूम बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हत्याकांड और सुसाइड की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। कमरे की दीवार पर मृतक ने अपनी पत्नी के चरित्र और किसी अन्य व्यक्ति से बात करने की बातें लिखी हैं।

अमरेश ने ससुाइड नोट में लिखा है कि मेरे साथ रहकर भी वंदना, सोनू को कॉल करती है। बोलती है तुम मेरा कुछ नहीं कर सकते हो। मैं अपने बच्चों को अपने से दूर नहीं कर सकता हूं। हमारी मौत का कारण मेरी पत्नी वंदना कुमारी (SSB) और उसका आशिक सोनू गौतम, वंदना के पिता रामअवतार, मां चंदा देवी, भाई नवीन कुमार, इसकी पत्नी सुनीता देवी और अमरनाथ हैं। ये लोग पैसे के लिए मेरी पत्नी को अपने घर पर बुलाते हैं। मेरी पत्नी हर महीने 5000 रुपए देती है। इनका आशिक सोनू गौतम ये भी पैसे लेता है। सोनू की वजह से आज पूरा परिवार खत्म हो गया।

ड्यूटी पर गई थी पत्नी

गाजीपुर के सैतपुर का रहने वाला अमरेश कुमार अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ गांधीनगर में किराए के मकान में रहता था। पत्नी एसएसबी में 66वीं वाहिनी में तैनात है। सुबह महिला जवान घर का काम निपटाकर अपनी ड्यूटी पर दोमुहान घाट चली गई। उसके जाने के कुछ ही देर बाद अमरेश ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। मकान के निचले हिस्से में रहने वाले एक अन्य जवान को जब ऊपर से कुछ संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं तो उसने जाकर देखा और पूरी घटना का खुलासा हुआ।

मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट

मौके पर पहुंची पुलिस और एसएसबी के अधिकारियों ने जब घटना का मंजर देखा तो देखने वालों की रूह कांप गई। कमरे के जंगले से महिला जवान की 4 वर्षीय मासूम बेटी कंचन का शव लटका हुआ था। वहीं 3 वर्षीय बेटे अमरेंद्र का शव जमीन पर पड़ा मिला। इन दोनों की जान लेने के बाद अमरेश ने खुद पंखे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

दीवार पर लिखा बर्बादी का 'राज'

पुलिस को कमरे की दीवार पर कोयले या किसी अन्य चीज से लिखा हुआ एक संदेश मिला है। इसमें अमरेश ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने दीवार पर लिखा कि उसकी पत्नी किसी और से बात करती है जिसे लेकर वह मानसिक रूप से परेशान था।

पत्नी मेरे शव को न छुए, उसने मुझे बर्बाद कर दिया

साइड से पहले अमरीश ने वीडियो बनाकर साले को भेजा। इसमें वह कहते दिख रहा है कि मैं अमरीश ठाकुर, पूरे होशो-हवास में यह बयान जारी कर रहा हूं। हमारी मौत का कारण कोई और नहीं, मेरी पत्नी और उसके मायके वाले हैं। मेरी पत्नी वंदना कुमारी (एसएसबी 66वीं बटालियन) है। मेरी पत्नी अक्सर कहती है कि कैंप में ले जाकर तुम्हें डंडों से पिटवा देंगे। तुम्हारे घरवालों को भी उठवा देंगे।

वह कहती थी कि मुझे तलाक दे दो, नहीं तो तुम्हें बर्बाद कर दूंगी। हमारे 2 बच्चे हैं, इसलिए मैं उन्हें छोड़कर तलाक कैसे दे सकता था? वह मुझे बेरोजगार कहकर अपमानित करती थी।

अगर मैं बेरोजगार था, तो शादी क्यों की? यह सब शादी से पहले क्यों नहीं देखा? आज मुझे इस कदर बदनाम और बर्बाद कर दिया कि मैं कुछ भी करने की स्थिति में नहीं हूं।

मैं सभी से कहना चाहता हूं कि कोई भी बेरोजगार व्यक्ति नौकरी करने वाली महिला से शादी करने से पहले बहुत सोच-समझ ले। करीब 7 महीने पहले, जुलाई से मेरी पत्नी सोनू गौतम नाम के व्यक्ति से बात करती थी। वह कहती थी कि वह उसी से शादी करेगी। दोनों के बीच संबंध थे। मैं अपने घरवालों को भी अपनी परेशानी नहीं बता पा रहा हूं। बहुत तकलीफ होती है। अब मैं पूरी तरह मजबूर हो चुका हूं। मेरी एक आखिरी इच्छा है कि मेरे मरने के बाद पत्नी मेरे शरीर को न छुए। अगर संभव हो तो मेरा शव मेरे घरवालों को सौंप दिया जाए।

Updated on:
08 Mar 2026 09:08 pm
Published on:
08 Mar 2026 01:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर