7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाई वोल्टेज ड्रामा: सात फेरों की थी तैयारी, अचानक मंडप में पहुंची लिव-इन पार्टनर, डॉक्टर दूल्हे की खुली पोल

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में डॉक्टर की शादी के दौरान नोएडा से आई लिव-इन पार्टनर ने जमकर हंगामा किया। युवती ने दूल्हे पर दो साल से धोखा देने का आरोप लगाया जिसके बाद दुल्हन पक्ष ने शादी तोड़ दी।

2 min read
Google source verification
बिजनौर न्यूज

प्रतीकात्मक तस्वीर - एआइ

बिजनौर में एक डॉक्टर दूल्हे को अपनी पुरानी 'मोहब्बत' को नजरअंदाज करना भारी पड़ गया। डॉक्टर की लिव-इन पार्टनर दो बच्चों के साथ हक मांगने सीधे मंडप में पहुंच गई। दूल्हे की सच्चाई सामने आने पर वधू पक्ष ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और बारात को बैरंग लौटना पड़ा। दूल्हे की 'डबल गेम' की कहानी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

मंडप में मची अफरा-तफरी

मामला किरतपुर थाना क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल का है। यहां एक डॉक्टर की शादी बड़े धूमधाम से चल रही थी। रस्में पूरी की जा रही थीं कि तभी नोएडा से एक ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला वहां पहुंच गई। युवती ने सबके सामने दावा किया कि दूल्हा पिछले दो साल से उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था और उसे शादी का झांसा दे रहा था। युवती के इस खुलासे के बाद मंडप में सन्नाटा पसर गया और मेहमानों के बीच कानाफूसी शुरू हो गई।

मेडिकल कॉलेज से शुरू हुई थी 'लव स्टोरी'

जानकारी के मुताबिक, दूल्हा नोएडा के एक प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज से बीयूएमएस (BUMS) की पढ़ाई कर चुका है। इसी दौरान उसकी मुलाकात ब्यूटी पार्लर चलाने वाली युवती से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध स्थापित हो गए। बताया जा रहा है कि युवती पहले से ही दो बच्चों की मां है। युवती का आरोप है कि डॉक्टर उसे धोखे में रखकर चोरी-छिपे दूसरी शादी रचा रहा था।

वधू पक्ष का फैसला

हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती को समझा-बुझाकर शांत कराया। हालांकि इस पूरे ड्रामे के बाद वधू पक्ष ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया। दूल्हे के चरित्र पर सवाल उठते ही लड़की वालों ने शादी की रस्में बीच में ही रोक दीं और शादी करने से मना कर दिया। काफी मान-मनौव्वल के बावजूद लड़की पक्ष अपने फैसले पर अडिग रहा।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

किरतपुर पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला गया। फिलहाल शादी रुक गई है। युवती की ओर से लिखित तहरीर मिलने पर मामले की गहनता से जांच की जाएगी और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।