6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाथरूम में गई थी नहाने, कुछ देर बाद मिली बेहोश… अस्पताल पहुंचते ही मौत

बिजनौर में महिला की बाथरूम में मौत हो गई। वह होली खेलने के बाद नहाने गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
crime

आकांक्षा की फाइल फोटो।

गाजियाबाद निवासी गुलजारी लाल शर्मा की बेटी आकांक्षा की शादी करीब एक साल पहले नांगल में हुई थी। उनके पति मनीष जोशी संविदा पर कंडक्टर के पद पर काम करते हैं।

बाथरूम का गेट तोड़कर बाहर निकाला

परिजनों के मुताबिक, आकांक्षा होली खेलने के बाद नहाने गई थी। काफी देर तक जब वह बाथरूम से बाहर नहीं आईं तो परिजनों ने आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिला, तो घरवालों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर आकांक्षा बेहोश पड़ी मिलीं। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।

पुलिस ने शव कब्जे में लिया

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद आकांक्षा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने आकांक्षा की मौत को संदिग्‍ध बताया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, पहली नजर में गैस गीजर से दम घुटने की वजह से मौत लग रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। जांच के लिए बिसरा सुरक्षित कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। मृतका के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।