Maharajganj News: महराजगंज में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां गर्मी से परेशान होकर जब पति छत पर सोने चला गया उसके बाद पत्नी ने अपने आशिक को बुला लिया। कमरे से आवाज आने के बाद पति नीचे आया। फिर जो हुआ वो हैरान कर देने वाला है।
Maharajganj Love Affair News: महराजगंज में गर्मी से परेशान होकर जब पति छत पर सोने चला गया उसके बाद पत्नी ने अपने आशिक को घर में बुला लिया। महिला का आशिक कई घंटों तक घर में रहा। जब कमरे से भारी बर्तन गिरने की आवाज आई तो छत पर सोया पति दौड़ा-दौड़ा नीचे आया। उसने अपनी बीवी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा।
उसे इस स्थिति में देख पति जोर-जोर से चिल्लाने लगा जिसके बाद घर के अन्य सदस्य और मोहल्ले वाले भी जग गए। उसी रात मामला चौक थाने पंहुचा। महिला अपने आशिक के साथ थाने गई और उसका पति भी परिजनों के साथ पंहुचा। पुलिस ने जब मामला जाना तो वो भी दंग रह गए।
महिला ने अपने पति के साथ रहने से इंकार करते हुए कहा कि मुझे अब अपने आशिक के साथ रहना है। पीड़ित पति ने पुलिस से कहा कि इसे जिसके साथ रहना है रहे लेकिन तीन छोटे-छोटे बच्चों का क्या होगा ? उनका बचपन खत्म हो जायेगा और मां का प्यार नहीं मिल पायेगा।
महिला के 4, 6 और 8 साल के छोटे-छोटे बच्चे हैं। थाने पर वो भी मौजूद थे। अपनी मां को छोड़कर जाते हुए वो भी रोने लगे लेकिन अपने आशिक के प्यार में खोई हुई महिला का दिल अपने बच्चों के लिए नहीं पसीजा। पीड़ित पति ने पुलिस के समक्ष उनके परवरिश की जिम्मेदारी ली। मामला निपटने के बाद सभी अपने घर गए और महिला अपने आशिक के साथ चली गई।