महू

कानूनी पचड़े में फंस गए एमपी के एमएलए, 26 विधायकों पर एफआईआर

MP MLA News- हाईवे पर चक्काजाम : कांग्रेसियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर किया था प्रदर्शन, महू में दो विधायकों सहित 33 व खलघाट में नेता प्रतिपक्ष-विधायकों सहित 600 से अधिक पर केस मालवा-निमाड़ के नेताओं पर प्रकरण

2 min read
May 09, 2026
मालवा-निमाड़ के 26 वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक के खिलाफ प्रकरण

MP MLA News- किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए हाईवे बाधित कर दिया था। इस दौरान आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम व प्रदर्शन किया गया था। इस मामले में प्रदेशभर के अनेक कांग्रेसी विधायक कानूनी पचड़े में फंस गए है। एमपी के दो दर्जन से ज्यादा विधायकों पर हाईवे जाम करने पर एफआईआर दर्ज की गई है। प्रदेश के अलग अलग थानों में ये केस दर्ज किए गए हैं।

किशनगंज पुलिस ने चक्काजाम करने पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करते हुए दो विधायकों सहित 33 नेताओं को नामजद आरोपी बनाया

ये भी पढ़ें

एमपी में व्यापक बदलाव के संकेत, दिल्ली में संगठन और सरकार पर सीएम ने की गहन चर्चा

किशनगंज पुलिस ने चक्काजाम करने पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करते हुए एफआइआर दर्ज की है। मामले में दो विधायकों सहित 33 नेताओं को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी प्रकरण में शामिल किया गया है।

पुलिस के अनुसार, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजमार्ग पर प्रदर्शन कर यातायात बाधित किया, वहां वाहनों की लंबी कतारें लग गई

किशनगंज पुलिस के अनुसार, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजमार्ग पर प्रदर्शन कर यातायात बाधित किया था। वहां वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसके बाद किशनगंज थाना ने संगठित हो मार्ग रोकने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर खलघाट में कांग्रेस नेताओं और किसानों द्वारा गुरुवार को किए गए धरना प्रदर्शन और चक्काजाम को लेकर धामनोद पुलिस ने भी कार्रवाई की

उधर, आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर खलघाट में कांग्रेस नेताओं और किसानों द्वारा गुरुवार को किए गए धरना प्रदर्शन और चक्काजाम को लेकर धामनोद पुलिस ने भी कार्रवाई की है। पुलिस ने यहां 26 से अधिक विधायकों के खिलाफ नामजद कायमी की है।

मालवा-निमाड़ के 26 वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक शामिल, यहां 600 लोगों के खिलाफ प्रकरण

धामनोद पुलिस ने जिन विधायकों पर एफआईआर दर्ज की है उनमें नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित विधायक बाला बच्चन, सचिन यादव, प्रताप ग्रेवाल, हनी बघेल, झूमा सोलंकी, केदार डावर, डॉ. हीरालाल अलावा, कांतिलाल भूरिया, विजय लक्ष्मी साधौ, रवि जोशी, स्वतंत्र जोशी, जितेंद्र मालवीय सहित मालवा-निमाड़ के 26 वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक शामिल हैं। यहां 600 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

प्रमुख बिंदु:

हाईवे पर चक्काजाम
कांग्रेसियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन यातायात बाधित होने से लगी वाहनों की लंबी कतारें
लोगों को हुई खासी परेशानी
किशनगंज थाना ने मामला दर्ज किया
संगठित हो मार्ग रोकने सहित विभिन्न धाराओं में केस

ये भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर मुस्लिमों ने दिया बीजेपी का साथ, सीएम का बड़ा बयान
Updated on:
09 May 2026 10:30 am
Published on:
09 May 2026 10:15 am
Also Read
View All