20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीतू पटवारी के रिश्तेदार पर जानलेवा हमला वाले मामले में बड़ा अपडेट, इंदौर में 4 आरोपी गिरफ्तार

Jitu Patwari relative attack case- एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष के रिश्तेदार पर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को 17 दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Google source verification

महू

image

Akash Dewani

Jul 02, 2026

MP Congress President Jitu Patwari

Jitu Patwari - जीतू पटवारी ने दतिया उपचुनाव में हमला बोला।

Jitu Patwari relative attacked- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के रिश्तेदार पर जानलेवा हमला करने वाले मामले को लेकर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के रिश्तेदार संजय पटेल पर हुए जानलेवा हमले के मामले में इंदौर की मानपुर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तलवार, डंडे और कार भी जब्त किए हैं।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार भी की बरामद

मानपुर थाना प्रभारी महेंद्र मकाचे ने बताया कि विशेष टीम को 30 जून और 1 जुलाई की दरमियानी रात मुखबिर के माध्यम से फरार आरोपी मिथुन ठाकुर (36), धनसिंह उर्फ भूपेंद्र ठाकुर (23), जयंत उर्फ गणेश ठाकुर (24) और विरेन्द्र उर्फ विरेन उर्फ भीमा (24) के खरगोन रोड पर कैलोद फोटे के पास होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर मौके से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार एमपी-09 बीजी-9827 भी जब्त की। टीआई मकाने ने बताया कि बुधवार को चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से एक दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा गया।

थाने का किया था घेराव

विवाद में जानलेवा हमला करने के बाद ग्रामीण और रिश्तेदारों ने मानपुर थाने पर जमकर प्रदर्शन किया था। मिली जानकारी के अनुसार, हमले में घायल संजय पटेल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का रिश्ते में साला बताया जा रहा है। वहीं, संजय की बहन सीमा संजय चौधरी नगर निगम इंदौर में भाजपा की पार्षद है।

14 जून को हुआ था हमला

14 जून को यशवंतनगर निवासी संजय पिता मुरली पटेल (43) पर एबी रोड स्थित पंजाबी ढाबे के पास कार से टक्कर मारने के बाद तलवार और डंडों से हमला किया गया था। घायल संजय को इंदौर रेफर किया गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि घटना से पहले नाली निर्माण को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मानपुर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआइआर दर्ज की थी। संजय पर हमले चारों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इंदौर ग्रामीण पुलिस ने आरोपियों पर एक-एक हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। कार्रवाई में एसडीओपी ललित सिंह सिकरवार, टीआई महेंद्र मकाश्रे, उपनिरीक्षक कृष्णा पदमाकर, संदीप पोरवाल, गजा सिंह पटेल, मोहित तोमर, आरक्षक विजय चौहान, साइबर आरक्षक रवि तिवारी की भूमिका रही।