मैनपुरी

अखिलेश यादव के गढ़ को जीतने के लिए भाजपा ने उठाया बड़ा कदम, अब ये करने जा रहे भाजपाई

क्या भारतीय जनता पार्टी का इस बार इस सीट पर कमल खिलेगा या साइकिल अपनी जीत को बरकरार रखेगी।

2 min read
May 24, 2018
Lok Sabha elections

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी पर इस बार सबकी नजर है। क्या भारतीय जनता पार्टी का इस बार इस सीट पर कमल खिलेगा या साइकिल अपनी जीत को बरकरार रखेगी। भाजपा इस सीट को जीतने के लिए मेहनत में जुट गई है। लोकसभा चुनाव में सपा बसपा के गठबंधन से लड़ने के लिए भाजपा ने जमीनी स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए अब भाजपा बूथ पर युवाओं को सक्रिय करेगी। हर बूथ पर युवा केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की घर-घर मुनादी कर मतदाताओं को रिझाएंगे।

राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन पहुंचे मैनपुरी
भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश ने पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। ट्रांजिस्ट हॉस्टल में करीब ढाई घंटे तक चली बैठक का फोकस लोकसभा चुनाव ही रहा। सपा-बसपा गठबंधन की बात उठी, तो राष्ट्रीय सह महामंत्री ने कहा कि गठबंधन का मुकाबला हम अपनी योजनाओं से करेंगे। इसके लिए जरूरी है कि हर मतदाता को हमारी योजनाओं की बेहतर जानकारी हो। ये तभी संभव होगा, जब हम बूथ स्तर पर मेहनत करेंगे। इसके लिए बूथ स्तर पर दस-दस युवाओं की टोली बनाई जाए। ये युवा बूथ क्षेत्र के हर घर में दस्तक देकर मतदाताओं को सरकारी योजनाएं बताएंगे।

ये भी पढ़ें - BJP विधायक सत्यपाल सिंह राठौर से दुबई से मांगी गई रंगदारी, परिवार सहित जान से मारने की धमकी

पदाधिकारियों को बनानी होगी कार्यों की सूची
भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश ने कहा कि बूथ और मंडल स्तर पर पदाधिकारी प्रवास करेंगे और यहां भी योजनाओं की जानकारी लोगों को देंगे। अब पार्टी के हर पदाधिकारी को अपने -अपने कार्यों की सूची बनाकर नेतृत्व को देनी होगी। इससे उसकी मॉनीटरिंग होगी। शिवप्रकाश ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का जिन्होंने लाभ लिया है, उनकी बकायदा सूची बनाई जाए और इस बाबत मंडल स्तर पर सम्मेलन कराए जाएं।

Published on:
24 May 2018 03:47 pm
Also Read
View All