मैनपुरी

Dimple Yadav ने मैनपुरी सीट से दाखिल किया नामांकन, अखिलेश- शिवपाल समेत ये दिग्गज नेता रहे मौजूद

Dimple Yadav: डिंपल यादव ने मैनपुरी सीट से अपना नामांकन पत्र 16 अप्रैल को दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्हाेंने मंदिर में पूजा-अर्चना की।

less than 1 minute read
Apr 16, 2024
Dimple Yadav

Dimple Yadav: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने आज यानी 16 अप्रैल को नामांकन दाखिल क‍िया। उनके साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव मौके पर मौजूद रहे। नामांकन से पहले डिंपल यादव ने मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर जाकर पुष्पांजली अर्पित की।

डिंपल यादव ने अपने पैतृक मंदिर में पूजा-अर्चना की। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए लाेगाें को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं दीं और कहा, “मुझे विश्वास है कि मां दुर्गा के आशीर्वाद के साथ-साथ मुझे मैनपुरी की जनता का भी आशीर्वाद और समर्थन मिलेगा।”

यह भी पढ़ें: सात साल बाद फिर चुनावी मंच पर एक साथ दिखेंगे राहुल-अखिलेश, प्रियंका रोड शो में दिखाएंगी ताकत

‘PDA ही जीतेगा, PDA ही NDA को हराएगा’

नामांकन के दौरान मौजूद रहे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मीडिया से बातचीत की और कहा, “मैनपुरी समाजवादियों का गढ़ है और यहां जीत तय है। ये नेताजी का क्षेत्र रहा है और यहां के लोग हमारे परिवार से सीधे जुड़े हैं। यह एक लंबी लड़ाई है, PDA ही जीतेगा, PDA ही NDA को हराएगा।" उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, “बीजेपी के लोग ताली, थाली और घंटी बजाने वाले लोग हैं।”

Updated on:
16 Apr 2024 02:11 pm
Published on:
16 Apr 2024 02:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर